BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, लेकिन निफ्टी अब भी 12000 के नीचे

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
शेयर बाजार में रौनक, 292 प्वाइंट चढ़ा सेंसेक्स
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत हरे निशान पर हुई. सेंसेक्स 203.48 अंक (0.50 फीसदी) ऊपर 40761.97 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी की शुरुआत 61.45 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 11,957.90 पर हुई. विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए. 

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफोसिस, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और कोल इंडिया के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई. वहीं पावर ग्रिड, हिंडाल्को, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस की शुरुआत गिरावट पर हुई.

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स बढ़त के साथ खुले. इनमें फार्मा, आईटी, मीडिया, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं.

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 155.44 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 40713.93 के स्तर पर था. वहीं निफ्टी 82.40 अंक यानी 0.69 फीसदी ऊपर 11978.90 के स्तर पर था.

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 148.82 अंक नीचे 40558.49 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.35 फीसदी (41.20 अंक) की गिरावट के साथ 11896.45 के स्तर पर बंद हुआ था.

गुरुवार को लाल निशान पर खुला था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी. सेंसेक्स 181.73 अंक (0.45 फीसदी) नीचे 40525.58 के स्तर पर खुला थी. वहीं निफ्टी की शुरुआत 50.10 अंक (0.42 फीसदी) नीचे 11,887.55 पर हुई थी. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार चुनाव: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की नहीं मिली इजाजत, DM ने दी सफाई

Next Post

CBSE की नई व्यवस्था, चेहरा दिखाकर स्टूडेंट्स खोल सकेंगे डिजिटल दस्तावेज

Next Post
CBSE: लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार

CBSE की नई व्यवस्था, चेहरा दिखाकर स्टूडेंट्स खोल सकेंगे डिजिटल दस्तावेज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d