BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आई भारी गिरावट

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 285 अंक लुढ़का
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 305.03 अंकों (0.61 फीसदी) की नीचे के साथ 49724.80 के स्तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 14785.40 के स्तर पर खुला.

आज 688 शेयरों में तेजी आई, 719 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. बाजार में गिरावट जारी है. सुबह 10.12 बजे सेंसेक्स 1045.92 अंक यानी 2.09 अंक फिसलकर 48983.91 पर और निफ्टी 254.70 अंक यानी 1.71 फीसदी नीचे 14612.65 के स्तर पर था.

बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है. कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा. 

शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कोविड-19 संक्रमण के रुख और वैश्विक संकेतकों से तय होगी. विश्लेषकों ने यह राय जताई है. विश्लेषकों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों का सत्र अप्रैल मध्य से शुरू होगा.

ऐसे में इससे पहले बाजार में कुछ एकीकरण देखने को मिल सकता है. इसके अलावा इस सप्ताह विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े आने हैं. इससे भी बाजार की धारणा पर असर होगा.

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,28,503.47 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस रहीं.

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा.

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, हिंदुस्तान युनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले. वहीं नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, आईटीसी, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर खुले. 

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 87.95 अंक (0.18 फीसदी) ऊपर 50,117.78 के स्तर पर था. वहीं निफ्टी 8.60 अंक (0.06 फीसदी) ऊपर 14,876 के स्तर पर था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार:-संक्रमित मरीजों की संख्या 860 के पार, एक की मौत

Next Post

अक्षय की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Next Post
अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर किया 500 करोड़ का मानहानि का केस

अक्षय की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d