BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1300 से अधिक अंक लुढ़का

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 285 अंक लुढ़का
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है. आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 813.07 अंकों (1.64 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48,778.25 के स्तर पर खुला.

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 245.90 अंक यानी 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 14,589 के स्तर पर खुला. आज 386 शेयरों में तेजी आई, 1181 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 76 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. बाजार में बिकवाली बढ़ती नजर आ रही है.

सुबह 10.20 बजे- बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है. सेंसेक्स में 1300 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई. 1328.38 अंक लुढ़ककर यह 48262.38 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 397.35 अंक (2.68 फीसदी) नीचे 14437.50 के स्तर पर है.

सुबह 9.40 बजे- सेंसेक्स 1209.55 अंक गिरकर 48381.77 पर और निफ्टी 377.45 अंक (2.54 फीसदी) नीचे 14457.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 438.51 अंक या 0.87 फीसदी के नुकसान में रहा.

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है. सोमवार को देश में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों के अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं.

बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 1.70 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. देश में नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है.

बीते 24 घंटों में 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया. यह पिछले छह महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने दिनदहाड़े कारोबारी से लूटा 1.25 करोड़ रुपये, फरार

Next Post

NEET PG Exam: आज जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post
NEET PG Exam: आज जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG Exam: आज जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d