BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 47 अंकों की बढ़त

by bnnbharat.com
October 25, 2019
in समाचार
तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 47 अंकों की बढ़त

Stock market opens sharply, Sensex rises by 47 points

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: आज शेयर बाजार कुछ संभल गया है. शेयर बाजार शुक्रवार सुबह हरे निशान में खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 47 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 39,067 पर खुला. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 64 अंकों की तेजी के साथ 11,646.15 पर खुला.

इसके पहले गुरुवार को महाराष्ट्र, हरियाणा के चुनाव नतीजों के दिन शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला था, लेकिन बीजेपी का प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली न रहने की वजह से बाद में इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 38 अंक फिसलकर 39,020.39 पर बंद हुआ था.

जानकारों का कहना है कि ट्रेडर्स बीजेपी की भारी जीत की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन जब महाराष्ट्र में बड़ी जीत न होने और हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की स्थ‍िति बनती दिखी तो बाजार का सेंटीमेंट नेगेटिव हो गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गुरुवार को 56 अंकों की बढ़त के साथ 11,661.65 पर खुला था, लेकिन कारोबार के अंत यह करीब 22 अंकों की गिरावट के साथ 11,582 पर बंद हुआ. शुरुआती कारोबार के दौरान तो सेंसेक्स 250 अंक तक मजबूत हो गया था.

शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप के ज्यादातर सूचकांक सपाट रहे. बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट देखी गई. सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को दूरसंचार विभाग (DoT) का 92 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया अदा करने को कहा है. यह टेलीकॉम कंपनियों के लिए जबरदस्त झटका है.

इसकी वजह से आज शुरुआती कारोबार में भारती इन्फ्राटेल, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है. सेंसेक्स में बढ़ने वाले शेयरों में आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस प्रमुख रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, ओएनजीसी और वेदांता प्रमुख रहे.

गुरुवार को शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.44 अंकों की गिरावट के साथ 39,020.39 पर और निफ्टी 21.50 अंकों की गिरावट के साथ 11,582.60 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,327.15 के ऊपरी स्तर और 38,840.76 के निचले स्तर को छुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोटरी क्लब ने इको फ्रेंडली दीपावली का दिया संदेश

Next Post

ओवैसी की पार्टी AIMIM जिन्ना की सोच वाली है, वंदे मातरम से करते हैं नफरत : गिरिराज सिंह

Next Post
ओवैसी की पार्टी AIMIM जिन्ना की सोच वाली है, वंदे मातरम से करते हैं नफरत : गिरिराज सिंह

ओवैसी की पार्टी AIMIM जिन्ना की सोच वाली है, वंदे मातरम से करते हैं नफरत : गिरिराज सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d