BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 503.93 अंक ऊपर

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
सेंसेक्स 14 प्वाइंट ऊपर, निफ्टी 12,105.80 के स्तर पर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 503.93 अंक (1.20 फीसदी) ऊपर 42393.99 के स्तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 135.85 अंकों की तेजी (1.11 फीसदी) की साथ 12399.40 पर हुई.

सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है. यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था. विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,278.99 अंक या 5.75 फीसदी के लाभ में रहा.

शीर्ष नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी 

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,30,219.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा. सप्ताह के दौरान 10 शीर्ष कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर नौ अन्य के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्लोलॉजीज का स्थान रहा.

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आजविप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक, ब्रिटानिया और श्री सीमेंट की शुरुआत तेजी पर हुई. वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एसबीआई और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर खुले.

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले. इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी और ऑटो शामिल हैं.

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 238.62 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के बाद 42131.68 के स्तर पर था. वहीं निफ्टी 123.50 अंक यानी 1.01 फीसदी ऊपर 12387 के स्तर पर था.

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबरी दिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 552.90 अंक ऊपर 41893.06 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 1.18 फीसदी (143.25 अंक) की बढ़त के साथ 12263.55 के स्तर पर बंद हुआ था. 

शुक्रवार को बढ़त पर खुला था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था. सेंसेक्स 60.94 अंक (0.15 फीसदी) ऊपर 41401.10 के स्तर पर खुला था. वहीं निफ्टी की शुरुआत 36.35 अंकों की तेजी (0.30 फीसदी) की साथ 12156.65 पर हुई थी. 

https://bnnbharat.com/pm-modi-to-hand-over-rs-700/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिगबास्केट के दो करोड़ यूजर्स की डिटेल लीक, शिकायत दर्ज

Next Post

भारत-चीन के बीच जल्द होगी एक और मीटिंग

Next Post
भारत-चीन के बीच जल्द होगी एक और मीटिंग

भारत-चीन के बीच जल्द होगी एक और मीटिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d