BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 227 अंकों पर खुला

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in समाचार
गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 227 अंकों पर खुला
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. सुबह कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 227 अंकों की गिरावट के साथ 38,032 पर खुला और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,280 से भी नीचे चला गया. हालांकि, संकट में चल रहे यस बैंक के शेयर भाव में 23 फीसदी का उछाल देखा गया.

शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव-

शेयर बाजार में सुबह से ही काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. बाद में बाजार थोड़ा संभल गया और सुबह 9.45 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 96 अंकों की गिरावट के साथ 38,209 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजारों के कमजोर संकेतों से आई है. अमेरिका में दो साल का यूएस ट्रेजरी यील्ड दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है और प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में गिरावट आई है. अमेरिका के कमजोर आर्थ‍िक आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि चीन के साथ ट्रेड वॉर से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है.

बुधवार को गांधी जयंती की वजह से शेयर बाजार बंद था. इसके पहले मंगलवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया था. मंगलवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 920 अंकों तक की गिरावट आ चुकी थी और अंत में सेंसेक्स 362 अंकों की गिरावट के साथ 38,305.41 पर बंद हुआ था.

30 फीसदी टूटे यस बैंक के शेयर

यस बैंक के शेयरों में 23 फीसदी तक का उछाल देखने से ऐसा लगता है कि इसके सस्ते शेयरों की जमकर खरीद कर रहे है. असल में मंगलवार को कारोबार के दौरान यस बैंक के शेयर अब तक के सबसे निचले स्तर पर 29.05 रुपये पहुंच गए. इसका बाजार पूंजीकरण 8,000 करोड़ रुपये से नीचे चला गया है. दिन में कारोबार के दौरान यस बैंक के शेयर 30 फीसदी तक टूट गए. इसलिए इसमें बहुत से लोग निवेश करने का अवसर देखने लगे हैं.

असल में मध्यम आकार के कॉरपोरेट के कर्जों का समाधान इस वित्त वर्ष में शुरू हुआ है जिसके लपेटे में कई बैंक आ रहे हैं. यस बैंक के बड़े स्तर पर इंडिया बुल्स को कर्ज देने की खबर से इसके शेयर कई दिन से टूट रहे थे, हालांकि इसके सीईओ ने इन खबरों को अफवाह बताया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

OnePlus ने की 2 दिन में 500 करोड़ के TV-फोन की बिक्री

Next Post

गुमला डायवर्सन क्षतिग्रस्त, 14 घंटों से लगा है सड़क जाम

Next Post
गुमला डायवर्सन क्षतिग्रस्त, 14 घंटों से लगा है सड़क जाम

गुमला डायवर्सन क्षतिग्रस्त, 14 घंटों से लगा है सड़क जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d