BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जोरदार उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की तेजी

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी. बजट के दिन शेयर बाजार भरी उछाल के साथ खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 406 अंक बढ़कर 46692 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक से ज्यादा उछलकर 13,700 के स्तर से ऊँचे स्तर पर खुला. सुबह 09:20 बजे सेंसेक्स 279.88 अंक की बढ़त के साथ 46,565.65 और निफ्टी 67.60 अंक मजबूत होकर 13,702.20 पर कारोबार कर रहे थे.

पिछले कारोबारी दिन व्यापक बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए. सेंसेक्स 588 अंक से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी में करीब 183 अंक की गिरावट आयी. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 588.59 अंक यानी 1.26 फीसद की गिरावट के साथ 46,285.77 अंक पर बंद हुआ.

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 182.95 अंक यानी 1.32 प्रतिशत कम होकर 13,634.60 अंक पर बंद हुआ. पिछले छह दिनों में एनएसई 1,010.10 अंक यानी 6.89 फीसद गिर चुका है. अब तक पिछले छह सत्र में सेंसेक्स में 3,506.35 अंक यानी 7.04 फीसद की गिरावट आ चुकी है.

दिन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक समीक्षा 2020-21 पेश किया. शुक्रवार को सेंसेक्स में 1,263.20 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव आया. विश्लेषकों का मानना है कि मुख्य रूप से केंद्रीय बजट और महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाक्रमों से पहले मुनाफावसूली की वजह से घरेलू बाजारों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. बाजार की नजरें अब आज पेश होने वाले बजट पर हैं.

सेंसेक्स की कंपनियों में 26 के शेयर गिरावट में रहे. डॉ रेड्डीज, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, इंफोसिस, टीसीएस और बजाज फिनसर्व के शेयर टूट गए. दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक बढ़त के साथ बंद हुए. शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 3,712.51 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की. शुक्रवार को एशियाई बाजार भी गिरवट में रहे. एशियाई बाजारों में कई महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी.

पिछले पांच साल में बजट के दिन कैसी रही है सेंसेक्स की चाल, जानिये

1 फरवरी 2020

1 फरवरी को सेंसेक्स में 988 अंकों की गिरावट आई थी और यह 39735 के स्तर पर बंद हुआ था. 1 फरवरी 2020 को निर्मला सीतारमण ने बजट 2020-21 पेश किया था.

1 फरवरी 2019, अंतरिम बजट

2019 में लोकसभा चुनाव की वजह से 1 फरवरी 2019 को पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था. उस दिन शेयर बाजार में 213 अंकों की तेजी देखी गई थी और सेंसेक्स 36469 के स्तर पर बंद हुआ था.

5 जुलाई 2019

लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार बनने के बाद 5 जुलाई को निर्मला सीतारमण ने फुल बजट पेश किया. 5 जुलाई को सेंसेक्स 395 अंकों की गिरावट के साथ 39513 के स्तर पर बंद हुआ.

Budget 2018-19

1 फरवरी 2018 को अरुण जेटली ने बजट पेश किया था. उस दिन सेंसेक्स में 59 अंकों की गिरावट आई थी और यह 35906 के स्तर पर बंद हुआ था.

1 फरवरी 2017

अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 1 फरवरी को बजट पेश किया था. उस दिन सेंसेक्स 486 अंकों की तेजी के साथ 28141 के स्तर पर बंद हुआ था.

आज क्या है संभावना

शेयर बाजार के जानकारी किशोर ओस्तवाल ने कहा कि आज के दिन शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी रहेगा परइस बजट से काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि बजट को लेकर वो काफी पॉजिटिव हैं. उन्होंने जनवरी महीने में 1.20 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन का भी जिक्र किया. जनवरी 2021 में यह संग्रह साल भर पहले की तुलना में आठ फीसद अधिक है.

सेबी रजिस्‍टर्ड इन्‍वेस्‍टमेंट एडवाइजर जितेन्द्र सोलंकी ने कहा कि इस बजट से कई सारी उम्मीदें हैं, क्योंकि यह बजट कोरोना के बाद आ रहा है. इसलिए जैसे- जैसे बजट से जुड़ी घोषणा होगी तस्वीर सामने आती जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर बजट कुछ बहुत अच्छा निकल कर नहीं आता है तो शेयर बाजार नेगेटिव रियेक्ट भी कर सकता है.

वहीँ, पंकज मथपाल ने भी कहा कि आज बाजार के अस्थिर रहने की संभावना ज्यादा है. क्योंकि बजट से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, लेकिन वित्त मंत्री को भी पता है कि सबकी उम्मीदों पर खरा उतरना संभव नहीं है, इसलिए शेयर बाजार आज अस्थिर रह सकता है.

पिछला ट्रेंड देखा जाए तो बजट के दिन अक्सर शेयर बाजार लड़खड़ा जाता है. चाहे कोई भी वित्त मंत्री हो बजट के दिन शेयर बाजार अधिकांश बार चौंका जाता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समय में दोनों बार बाजार गिर चुका है. अंतरीम बजट के समय 5 जुलाई 2019 को और 1 फरवरी 2020 को आम बजट के दिन सेंसेक्स टूट चुका है. अब आज देखने वाली बात होगी कि बाजार क्या करता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी फरार

Next Post

भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराया पिकअप, 11 महिलाओं की मौत, ड्राइवर फरार

Next Post
सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराया पिकअप, 11 महिलाओं की मौत, ड्राइवर फरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d