BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्‍स 100 अंक से अधिक मजबूती के साथ खूला

by bnnbharat.com
October 16, 2019
in समाचार
शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्‍स 100 अंक से अधिक मजबूती के साथ खूला

Stock market picks up, Sensex hits 100 points higher

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अमेरिका – चीन व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक खबरें आने और त्योहारी मौसम की वजह से भारतीय शेयर बाजार में रौनक बरकरार है. सप्‍ताह के तीसरे दिन कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्‍स 100 अंक से अधिक मजबूत होकर 38 हजार 600 के स्‍तर को पार कर लिया. जबकि निफ्टी में करीब 50 अंकों की तेजी रही और यह 11,500 के स्‍तर को टच कर लिया.

शुरुआती कारोबार में बीएसई इंडेक्‍स में बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, रिलायंस, यस बैंक, टेक महिंद्रा, एसबीआईएन, इन्‍फोसिस और सनफार्मा के शेयर में तेजी रही. वहीं नुकसान में वेदांता, पावरग्रिड, आईटीसी, हीरोमोटोकॉर्प और एशियन पेंट रहे.

बता दें कि मंगलवार को सेंसेक्स 291.62 अंक यानी 0.76 फीसदी की तेजी के साथ 38,506.09 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी भी 87.15 अंक यानी 0.77 फीसदी  की तेजी के साथ 11,428.30 अंक पर रहा. यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन था जब सेंसेक्‍स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई. इन तीन दिनों में सेंसेक्स 626 अंक चढ़ा है तो वहीं निफ्टी ने 190 अंक से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी है.

मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलीवर में रही. इनमें 3.79 फीसदी तक की तेजी आई. वहीं, दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर 2.53 फीसदी लुढ़क गए.

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के मुताबिक, “अमेरिका – चीन व्यापार वार्ता से सकारात्मक संकेत आने और त्योहारी सीजन को देखते हुए वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार की धारणा मजबूत हुई है. पिछले दो दिनों से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शुद्ध खरीदार रहे. इससे वैश्विक बाजार में स्थिरता आई.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार रोजगार देने की बजाय बेरोजगारी को और क्यों बढ़ा रही : मायावती

Next Post

झारखंड की 58751 एकड़ खासमहल जमीन होगी फ्रीहोल्ड

Next Post
झारखंड की 58751 एकड़ खासमहल जमीन होगी फ्रीहोल्ड

झारखंड की 58751 एकड़ खासमहल जमीन होगी फ्रीहोल्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d