BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 59 अंक मजबूत, निफ्टी 11,150 पर

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in समाचार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 59 अंक मजबूत, निफ्टी 11,150 पर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मजबूती के रुख के साथ खुला. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 59.02 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,930.54 अंक पर था.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.70 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,167.30 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त में था.

एलएंडटी, सनफार्मा, आईटीसी, टाइटन, एचडीएफसी, एसबीआई तथा ओएनजीसी के शेयर भी लाभ में थे. वहीं दूसरी ओर एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा पावरग्रिड के शेयर नुकसान में थे.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 74.64 प्रति डॉलर पर खुला. अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और विदेशी कोषों के प्रवाह से रुपये की धारणा मजबूत हुई. रुपया 74.65 प्रति डॉलर पर मजबूत रुख के साथ खुला. बाद में यह 11 पैसे की बढ़त के साथ 74.64 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था.

बुधवार को रुपया 74.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से रुपये में तेजी आई. हालांकि, अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढऩे की वजह से यह लाभ सिमट सकता है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एनआईए इनामी नक्सली सुनील मांझी को चार दिनों के रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ

Next Post

सत्ता को लेकर घमासान जारी, गहलोत ने कहा- ‘मेरी सरकार गिराने की हो रही कोशिश’

Next Post
सत्ता को लेकर घमासान जारी, गहलोत ने कहा- ‘मेरी सरकार गिराने की हो रही कोशिश’

सत्ता को लेकर घमासान जारी, गहलोत ने कहा- 'मेरी सरकार गिराने की हो रही कोशिश'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d