BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा का उछाल

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
भारतीय बाजारों में उछाल, सेंसेक्स में 333 अंको की बढ़त, निफ्टी 11,950 के पार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: डेरिवेटिव बाजार में मासिक सौदे काटने से पहले वित्तीय शेयरों में बढ़त और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते गुरुवार को बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा का उछाल आया. सेंसेक्स 247 अंकों की बढ़त के साथ 39,320 और निफ्टी 58 अंकों की तेजी के साथ 11,607 पर कारोबार करता दिखा. आज फिर बैंकिंग शेयरों में तेजी नजर आ रही है.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 39,310.37 के उच्च स्तर को छूने के बाद 200.06 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,273.98 पर कारोबार कर रहा था. दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 52.75 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 11,602.35 पर था.

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई. बढ़त के लिहाज से इसके बाद एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी और एशियन पेंट्स रहे.

दूसरी ओर बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और एनटीपीसी में गिरावट हुई.

पिछले सत्र में सेंसेक्स 230.04 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,073.92 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 77.35 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,549.60 पर बंद हुआ.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलवामा अटैक: इंशा जान ने की थी जैश आतंकी की हमले में बड़ी मदद

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

Next Post
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d