- बिहार के मधुबनी लौकही के कौरियाही चौक के पास एक खेत में, सोमवार की दोपहर आसमान से बड़ा पत्थर गिरा। बता दें कि इससे आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। सभी इधर-उधर भागने लगे। ये सामान्य पत्थर नहीं है, बल्कि देखने में अजूबा है। जब यह गिरा तो खेत में स्याह धुआं निकलने लगा।
पत्थर गिरने की जगह 3 फीट हुआ गड्ढ़ा

बताते चलें कि धुआं बंद होते ही लोग, जहां पत्थर गिरी थी उस जगह पहुंचे। स्थानीय किसानों ने पत्थर गिरने के स्थान पर खुदाई शुरू कर दिया। जिसमें काले रंग का पत्थर निकला, जिसका वजन लगभग 15 किलो के करीब है। इस घटना की सूचना सीओ और अन्य को दी गई। जहां मौके पर संबंधित अधिकारी पहुंचे। पत्थर निकलने की जगह पर 3 फीट का गड्ढ़ा बन गया।
डीएम की निगरानी में पत्थर को सुरक्षित रखा गया

जब पत्थर को जमीन से निकाला गया, उस समय ये काफी गर्म था। और पानी से भांप निकल रहा था। सबसे प्रमुख बात ये है कि इसमें चुंबक चिपक जा रहा है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक के अनुसार इस पत्थर को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। जहां उसकी जांच कराकर बनावट और प्रकृति के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
पत्थर को संग्रहालय में रखा जाएगा
पत्थर को लोगों ने खेत से निकलकर इसे पीपल के वृक्ष के पास रख कर पूजा करना शुरू कर दिए थे, पुलिस ने उक्त पत्थर को जप्त कर पटना भेज दिय है।
इस पत्थर का वजन लगभग 13 किलोग्राम है।

