BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर पथराव

by bnnbharat.com
December 10, 2020
in समाचार
भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर पथराव
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है. नड्डा के बंगाल आगमन को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने की कोशिश की. साथ ही उनके काफिले पर पथराव किया गया.

इस दौरान नड्डा के काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया है. विजयवर्गीय का कहना है कि उन्हें इस हमले में चोट लगी है. दोनों ही नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के लिए दक्षिण 24 परगना जा रहे हैं. 

विजयवर्गीय की गाड़ी का टूटा शीशा, कहा- मुझे लगी है चोट

भाजपा अध्यक्ष के काफिले में पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी भी शामिल है. प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा किए गए पथराव के चलते विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया है. इस दौरान भाजपा महासचिव बाल-बाल बचे हैं. इस घटना का उन्होंने वीडियो भी जारी किया है. 

भाजपा महासचिव ने कहा कि मैं इस हमले में घायल हो गया हूं. पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. पुलिस की मौजूदगी में, गुंडों ने हम पर हमला किया. ऐसा लगा जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं.

पूर्व नियोजित हमला था: भाजपा नेता अनुपम हाजरा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले को लेकर दक्षिण 24 परगना में भाजपा नेता अनुपम हाजरा ने कहा, यह एक पूर्व नियोजित हमला था, पुलिस प्रदर्शनकारियों की मदद कर रही थी. इस हमले में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं. पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है. 

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

इससे पहले भाजपा ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने डायमंड हार्बर में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया है. वहीं, टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है. गौरतलब है कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में राज्य में चुनावी हलचल बढ़ गई है. 

गृह मंत्रालय ने नड्डा की सुरक्षा में चूक को लेकर बंगाल सरकार से मांगा जवाब

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है. इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है. राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में जवाब दाखिल करना है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है.  

दिलीप घोष का आरोप, नड्डा की सुरक्षा में चूक 

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष कोलकाता में कहा, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्य के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक हुई है. कल उनके कार्यक्रमों में पुलिस की कोई मौजूदगी नहीं थी. मैंने गृह मंत्री अमित शाह और प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखा है.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया शिलान्यास, हुआ भूमिपूजन

Next Post

कोईलवर के नए पुल का हुआ उद्घाटन, बिहार में नहीं होगी जमीन अधिग्रहण की समस्या

Next Post
कोईलवर के नए पुल का हुआ उद्घाटन, बिहार में नहीं होगी जमीन अधिग्रहण की समस्या

कोईलवर के नए पुल का हुआ उद्घाटन, बिहार में नहीं होगी जमीन अधिग्रहण की समस्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d