BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिसकर्मियों पर पथराव, लाठीचार्ज, 68 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in समाचार
पुलिसकर्मियों पर पथराव, लाठीचार्ज, 68 गिरफ्तार

पुलिसकर्मियों पर पथराव, लाठीचार्ज, 68 गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात: राजकोट जिले में एक कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र के निवासियों ने पुलिस पर उस समय पथराव किया और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया जब सुरक्षाबलों ने उन्हें इलाके में लगे अवरोधकों को हटाने से रोकने की कोशिश की.

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आधी रात के करीब राजकोट के जंगलेश्वर इलाके में इस घटना के बाद करीब 68 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने दंगाइयों को खदेड़ने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर हालात को काबू में किया. भक्तिनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर उस समय पथराव किया और वाहनों को क्षतिग्रस्त किया जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ‘रेड जोन’ में लगे अवरोधकों को हटाने से रोकने की कोशिश की.

इस इलाके में कोरोना वायरस के ज्यादा मामले सामने आने के कारण इसे ‘रेड जोन’ घोषित किया गया. भक्तिनगर के पुलिस इंस्पेक्टर वी के गढ़वी ने बताया कि इलाके के लोग परेशान थे क्योंकि स्थानीय अधिकारी उनके इलाके में लगे अवरोधक नहीं हटा रहे थे जबकि निषेध क्षेत्र के तहत कुछ अन्य इलाकों में अवरोधक हटा दिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए भीड़ पर आंसू गैस के छह गोले दागे और लाठीचार्ज किया.

उन्होंने बताया कि बाद में करीब 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओछी राजनीति से नहीं चलेगा काम: प्रियंका गांधी

Next Post

यह स्थिति अमानवीय एवं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा: हेमंत सोरेन

Next Post
यह स्थिति अमानवीय एवं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा: हेमंत सोरेन

यह स्थिति अमानवीय एवं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा: हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d