BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्री बंशीधर नगर थाने पर पथराव, प्रतिमा विसर्जन में शामिल उपद्रवियों पर पथराव का आरोप

by bnnbharat.com
October 10, 2019
in Uncategorized
श्री बंशीधर नगर थाने पर पथराव, प्रतिमा विसर्जन में शामिल उपद्रवियों पर पथराव का आरोप

Stoning at Shri Banshidhar Nagar police station, allegations of stone pelting on miscreants involved in statue immersion

Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा: श्री बंशीधर नगर थाने पर पथराव किये जाने की खबर है. घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है. पुलिस के मुताबिक दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन में शामिल उपद्रवियों के द्वारा पथराव किया गया है.

पथराव में थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी, मुंशी आशीर्वाद महतो समेत पुलिस के कई जवान के घायल होने की सूचना है. खबर के मुताबिक जंगीपुर के ग्रामीण प्रतिमा विसर्जन के लिये जंगीपुर से जुलूस लेकर बस स्टैंड पहुंचे थे.

जुलूस में शामिल कुछ लोग एक शराब दुकान में शराब की कीमतों को लेकर दुकानदार से उलझ गए. मौके पर वहां पहुंची पुलिस ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया. बाद में कुछ लोगों ने थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी तथा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की.

इसी बीच शराब के नशे में धुत जुलूस में शामिल लगभग 40 से 50 की संख्या में लोग थाना में घुस गये और शोर मचाने लगे. शोर मचाने पर पुलिस ने लोगों को शांत कराया तथा थाना से बाहर जाने को कहा. इतना कहते ही लोग उत्तेजित हो गये और थाना पर पथराव करने लगे.

बाद में पुलिस के खदेड़े जाने पर उपद्रवियों ने शहर में एनएच 75 पर नारेबाजी की और जमकर उत्पात मचाया. टेंट हाउस के बांस बल्ली को लेकर उपद्रवियों ने थाने से दोपहिया वाहन और अन्य बड़े वाहनों को निशाना बनाना शुरू किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सबको खदेड़ा.

उधर पथराव में थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी समेत पुलिस के कई जवान घायल हो गये. थाना प्रभारी को हाथ में एवं मुंशी को गाल में गंभीर चोट लगी है. एसडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर रमोद सिंह पुलिस बल के साथ थाने में कैम्प कर रहे हैं. स्थिति नियंत्रण में है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक सम्पन्न

Next Post

खूंटी पुलिस ने किया भाकपा माओवादी मदिराय मुंडू को गिरफ्तार

Next Post
खूंटी पुलिस ने किया भाकपा माओवादी मदिराय मुंडू को गिरफ्तार

खूंटी पुलिस ने किया भाकपा माओवादी मदिराय मुंडू को गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d