BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पानी रोको-पौधा रोपो अभियान की शुरुआत

by bnnbharat.com
June 1, 2020
in Uncategorized
पानी रोको-पौधा रोपो अभियान की शुरुआत

पानी रोको-पौधा रोपो अभियान की शुरुआत

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: देवघर की उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी है कि कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न समाजिक दूरी से निपटने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मनरेगा योजना के तहत तीन महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना यथा नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना एवं वीर शहिद पोटो हो खेल विकास योजना की शुरूआत की गयी है.

इसी कड़ी में आज उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाला द्वारा ’’पानी रोको पौधा रोपो’’ की शुरूआत सोनेरायठाढ़ी व सारवां प्रखण्ड से की गयी. इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि इन योजनाओं में से प्रतिदिन पंचायतों में कम से कम 200 से 250 मानव दिवस के सृजन का लक्ष्य रखा गया है, जिससे जहां एक ओर हम बड़ी आबादी को रोजगार दे सकेंगे वहीं दूसरी ओर जल एवं मृदा संरक्षण कार्यों से ’’गांव का पानी गांव में एवं खेत का पानी खेत में जिले के प्रत्येक गांव एवं टोला में वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल को रिचार्ज करने में सफल हो सकेंगे.

उपरोक्त उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु प्रत्येक पंचायत में औसतन 200 हेक्टेयर (500 एकड़) अपलेण्ड पर टीसीबी फिल्ड बंडिंग का कार्य इस वितीय वर्ष में सम्पादित किया जाना है. इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव में टोला में कम से कम 5 योजनाएं संचालित किया जाना है.

इसके अलावा आज से प्रारंभ होने वाले ’’पानी रोको पौधा रोपो’’ अभियान को सफल बनाने हेतु अपने सभी प्रखण्ड अंतर्गत पंचायतों में भी योजनाओं को शुभारंभ किया गया है. साथ ही पंचायतवार लक्ष्य की अभिप्राप्ति हेतु इस अभियान का नियमित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया है.

इसके अलावा डीआरडीए निदेशक नयनतारा केरकट्टा के द्वारा पानी रोको पौधा रोपो अभियान की शुरूआत की गयी. साथ ही जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा रणबीर सिंह द्वारा करौं प्रखंड अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना की शुरुआत की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायक मैथानी ने सीएमओ को दी 25 लाख की मेडिकल सामग्री

Next Post

BREAKING: जमशेदपुर से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, राज्य में आंकड़े हुए 638

Next Post
BREAKING: जमशेदपुर से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, राज्य में आंकड़े हुए 638

BREAKING: जमशेदपुर से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, राज्य में आंकड़े हुए 638

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d