BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीएम एवं एसपी के नेतृत्व में मास्क पहनने को लेकर जिले में चला रोको-टोको अभियान

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in Uncategorized
डीएम एवं एसपी के नेतृत्व में मास्क पहनने को लेकर जिले में चला रोको-टोको अभियान

डीएम एवं एसपी के नेतृत्व में मास्क पहनने को लेकर जिले में चला रोको-टोको अभियान

Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी:“बनो मास्क फोर्स का हिस्सा करो,खत्म करो कोरोना का किस्सा”अभियान के तहत डीएम एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने को लेकर संपूर्ण जिले में अभियान चलाया गया.

डीएम एसपी ने स्वयं वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर गुदरी बाजार तक पैदल चलते हुए रोको टोको कार्यक्रम के तहत वाहनों , मॉल दुकानों, राहगीरों आदि की जांच किया. जिलाधिकारी उस समय हैरान रह गई जब देखा कि गुदरी बाजार स्थित श्रृंगार मंदिर दुकान के मालिक महेश प्रसाद मास्क तो बेच रहे हैं परंतु स्वयं मास्क पहने हुए नहीं थे.

जिलाधिकारी ने उन्हें टोकते हुए कहा आप मास्क पहनकर दुकानदारी करिएगा तो ना सिर्फ आप संक्रमण से बचेंगे बल्कि आपका मास्क की बिक्री भी बढ़ेगी. बाटा मोड़ के पास सजावट नामक दुकान के मालिक गुप्ता जी को फेस कवर, मास्क, दस्ताना आदि पहने देखकर डीएम ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इनसे और लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए.

मां शक्ति मेडिसिन के दुकान मालिक को मास्क नहीं पहने देखकर डीएम ने ना सिर्फ उन्हें समझाया बल्कि उनसे ₹50 जुर्माना भी वसूला. डीएम एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों का काफिला कोलकाता बाजार, श्री लेदर, बाजार इंडिया,रिलायंस ट्रेंड, आदि कई बड़े मॉल एवं दुकानों में जाकर रोको टोको अभियान को चलाया.

डीएम एसपी द्वारा लगभग 4 घंटे अभियान चलाया गया और लगभग 200 लोगों के से जुर्माना भी वसूला गया. वहीं दूसरी तरफ जिले के हाट बाजार, प्रमुख दुकानों ,प्रमुख चौक चौराहों पर भी स्थानीय अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया एवं जुर्माना भी वसूला गया.

इस अभियान के तहत प्रति व्यक्ति ₹50 का जुर्माना वसूला गया .वही जुर्माने के साथ साथ उन्हें मास्क देते हुए यह हिदायत दी गई कि बिना मास्क के किसी भी कीमत पर घर से बाहर नहीं निकलना है. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बड़ी ही सहजता के साथ वर्तमान परिवेश में मास्क की उपयोगिता ,सामाजिक दूरी का पालन एवं नियमित रूप से हाथों की सफाई के बारे में लोगों को जानकारी दी.

जिलाधिकारी ने कहा कि अब जबकि अनलॉक 2 के तहत धीरे-धीरे बहुत कुछ खुल गया है ऐसी स्थिति में मास्क पहनकर सामाजिक दूरी का पालन कर एवं नियमित रूप से हाथों की सफाई कर हम कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही जिले में कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव (भा.प्र. से.)अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीर धीरेंद्र,डीपीआरओ परिमल कुमार,ओएसडी प्रभात भूषण, अपर अनुमंडल पदाधिकारी रोचना माद्री सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैट्रिक की रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी

Next Post

डीएम-एसपी ने अनलॉक 2 की स्थितियों का की समीक्षा

Next Post
डीएम-एसपी ने अनलॉक 2 की स्थितियों का की समीक्षा

डीएम-एसपी ने अनलॉक 2 की स्थितियों का की समीक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d