BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामलला मंदिर बनाने में 5 करोड़ रुपये दान देंगे कथावाचक मोरारी बापू

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in समाचार
रामलला मंदिर बनाने में 5 करोड़ रुपये दान देंगे कथावाचक मोरारी बापू
Share on FacebookShare on Twitter

भावनगर:  रामलला मंदिर के निर्माण के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने पांच करोड़ रुपये दान करने का एलान किया है. इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि रामलला मंदिर के लिए देश के समस्त हिंदूओं से पैसे इकट्ठा किए जाएंगे.

आपको बता दें की रामलला मंदिर के निर्माण के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. अगले महीने पांच अगस्त को इसका शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, लाल कृष्ण आडवाणी समेत कई नेता शामिल होंगे.

भावनगर के तलगाजरडा में डिजिटल माध्यम से रामकथा करने वाले संत मोरारी बापू ने अपनी व्यासपीठ से रामलला मंदिर को बनाने में पांच करोड़ रुपये देने का एलान किया. मोरारी बापू ने कहा कि सबसे पहले राम जन्मभूमि के लिए यहां पांच करोड़ भेजे जाएंगे, जो प्रभु श्री राम के चरण में एक तुलसीपत्र के रूप में भेंट होगी.

मोरारी बापू ने रामकथा का वाचन करते हुए यह भी कहा कि चित्रकूट धाम तलगाजरडा में स्थित हमारे आश्रम की तरफ से राम जन्मभूमि के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे. साथ ही जो भी श्रोता भगवान श्रीराम के भक्त हैं और रामलला के मंदिर के लिए दान करना चाहते हैं उनकी तरफ से पांच करोड़ रुपये का दान किया जाएगा.

इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद ने जानकारी दी कि वो राम मंदिर निर्माण के लिए हर गांव और हर शहर में दानपात्र लेकर जाएगी और लोगों से चंदा इकट्ठा करेगी ताकि राम मंदिर निर्माण जनभागीदारी से हो और सभी हिंदूूओं का इसमें पैसा लगे.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण तेज, 6 अगस्त तक लॉकडाउन

Next Post

PM मोदी ने कहा, कोरोना से एक-एक भारतीय को बचाना ही संकल्प

Next Post
PM मोदी ने कहा, कोरोना से एक-एक भारतीय को बचाना ही संकल्प

PM मोदी ने कहा, कोरोना से एक-एक भारतीय को बचाना ही संकल्प

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d