रांची: सभी प्रवासी मजदूरों को अपने राज्य अपने पंचायत में काम मिले यह सबसे बड़ी चुनौती है उक्त बातें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह पार्टी द्वारा नव गठित रोजगार सहायता समन्वय समिति के संयोजक राजीव रंजन प्रसाद ने रांची जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आयोजित प्रखंड अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश प्रवासी मजदूर रोजगार सहायता समन्वय कमिटी के संयोजक राजीव रंजन प्रसाद सह संयोजक ज्योति सिंह मथारू समिति के सदस्य महेश कुमार मनीष की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक, रांची जिला कांग्रेस के सभी प्रखंड अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
संयोजक राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सभी प्रवासी मजदूरों को झारखंड प्रदेश में ही मुख्य रूप से उनके पंचायत या प्रखंड में सरकारी योजनाओं में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस पार्टी संकल्पित है. पार्टी द्वारा तैयार किये गए फॉरमेट में सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने प्रखंड में सूचीबद्ध करने के संबंध में दिशा निर्देश दिया.
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष प्रवासी मजदूरों की हर संभव सहायता करें सरकारी योजना यथा मनरेगा एवं कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे योजना में उनका पंजीयन सुनिश्चित हो अगर दिक्कत हो तो स्थानीय सरकारी पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर उन्हें सहयोग करें.
बैठक में उपस्थित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड में उपस्थित जिला के पदाधिकारियों सहित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति में एक भी मजदूर को राज्य के बाहर रोजगार के लिए जाने की जरूरत न पड़े.
बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला जिला के सभी प्रखंड अध्य्क्ष जिला आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बेलस तिर्की, उदय प्रताप’मुन्ना’, राजेश सिन्हा सन्नी, गुलजार अहमद, सन्नी टोप्पो, मोजिबुल्ला अंसारी, अजय साहू सलीम अंसारी, जाकिर अंसारी, बिनोद मुंडा, समीम अख्तर आजाद, लसी खरवार, संजर खान, रमाकांत शाही मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

