धौनी के ऑर्गेनिक फाॅर्म हाउस में स्ट्राॅबेरी व अन्य सब्जियों की खूब हो रही है बिक्री, दुबई भी भेजने की तैयारी
रांची:- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों अपने गृह नगर रांची में हैं और अपने फार्म हाउस में खेतीबारी की देखरेख में जुटे है. इसी क्रम में धोनी ने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने फाॅर्म हाउस में तैयार स्ट्राॅबेरी की खेती का छोटा का वीडियो जारी किया है.
सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में धौनी अपने खेत से तोड़ कर स्ट्रौबेरी खाते दिख रहे है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा- इस तरह मैं अपने खेत में आता रहा तो बाजार के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी.
एमएस धौनी दुबई में परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर घर लौटने के बाद अपने फॉर्म हाउस के में आर्गेनिक फॉर्मिंग के लिए खेतों में उपज बढ़ाने पर खासा ध्यान दे रहे है. धौनी के खेत में सिर्फ स्ट्राॅबेरी ही नहीं, बल्कि कई अन्य सब्जियां भी लहलहा रही है और इसकी बिक्री के लिए रांची शहर में कई स्टाॅल बनाये गये है. वहीं इन सब्जियों को अब दुबई भी भेजने की तैयारियां हो रही है.

