BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिना मास्क के चलने वाले लोगों पर सख्ती

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 2.6 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त रांची और एसएसपी ने चलाया मास्क जांच अभियान

रांची. कोरोना की दूसरी लहर को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया है. बिना मास्क चलने वाले लोगों और कोविड-19 के दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने वाले दुकानों-प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा रही है.

आज  उपायुक्त  छवि रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक   सुरेंद्र ओझा ने शहर में मास्क चेकिंग अभियान चलाया.

उपायुक्त  छवि रंजन और एसएसपी   सुरेंद्र झा ने सुजाता चौक पर पीपी कंपाउंड के आसपास मास्क चेकिंग अभियान चलाया. क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर भी पदाधिकारियों द्वारा जांच की गई.

अभियान के दौरान बिना मास्क के चलने वाले लोगों पर सख्ती की गई. बिना मास्क के लोगों को जिला प्रशासन के गाड़ी में बैठा कर जांच के लिए जांच केंद्र भेजा गया. पॉजिटिव आने पर ऐसे लोगों को कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा.

सुजाता चौक और पीपी कंपाउंड के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में उपायुक्त एवं एसएसपी द्वारा कोविड-19 के दिशा निर्देशों को लेकर जांच की गई. उपायुक्त ने दुकानदारों संचालकों को बताया कि कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें. बिना मास्क के किसी को दुकान में ना घुसने दें. ज़िला प्रशासन द्वारा दुकानों के बाहर नो मास्क नो एंट्री का पोस्टर चिपकाया गया.

उपायुक्त  छवि रंजन ने सुजाता चौक और पीपी कंपाउंड के आसपास के दुकानदारों से बात करते हुए उनसे कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन करने को कहा. उन्होंने कहा कि रात्रि 8ः00 बजे के बाद अपनी दुकानों को बंद रखें, बिना मास्क के किसी को ना आने दें, अन्य दिशा निर्देशों का भी पूरी तरह से पालन करें.

उपायुक्त   छवि रंजन ने रांची वासियों से एक बार फिर से कहा है कि कोरोना से   बचाव के लिए जरूरी है कि हम सावधानी बरतें. उन्होंने कहा कि बिना मास्क के ना चलें, ैडै फार्मूला का पालन करें, आने वाले दिनों में भी बिना मास्क के चलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को भी उपायुक्त ने दिशा निर्देशों का पूरी तरह से करने को कहा है उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर   समीरा एस एवं कार्यपालक दंडाधिकारी सदर   राकेश रंजन उरांव भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों का तबादला

Next Post

बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य गढ़ने को प्रयासरत सरकार

Next Post

बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य गढ़ने को प्रयासरत सरकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d