कई लोगों को जांच के लिए भेजा गया जांच केंद्र
रांची:- रांची शहर में कोविड-19 रूप व्यवहार के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. आज दिनांक रांची शहर में अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों की जांच को लेकर अभियान चलाया गया.
शहर में चलाए गए मास्क जांच अभियान के दौरान मजिस्ट्रेट द्वारा बिना मास्क चलने वाले लोगों को जिला प्रशासन की गाड़ी में बैठा कर जांच केंद्र भेजा गया. ऐसे लोगों को जिला स्कूल स्थित जांच केंद्र भेजा गया. इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा.

