-
नामकुम थाना क्षेत्र के सात लोगों पर एफआईआर
-
सभी ने होम क्वारंटाइन का किया उल्लंघन
-
जिला प्रशासन की टीम ने घर पहुंचकर की जांच, नहीं थे घर पर
रांची: दूसरे राज्यों से रांची जिला/शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों द्वारा 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का अनुपालन करना आवश्यक है. निर्देश का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती जारी है.
रांची जिला प्रशासन द्वारा लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में नामकुम थाना क्षेत्र के 07 लोगों के खिलाफ होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है.
14 दिनों तक रहना था होम क्वारंटाइन में, सभी अपने घर से थे बाहर
उपायुक्त रांची के निदेशानुसार झारखंड राज्य के बाहर से रांची जिला/शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के होम क्वारंटाइन में रहने की जांच की जा रही है.
दूसरे राज्य से आने के बाद नामकुम नगर क्षेत्र के सभी सात लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था. इनके द्वारा दिए गए पते पर जांच करने जब जिला प्रशासन की टीम पहुंची तो सभी अपने-अपने घरों से बाहर थे.
दर्ज की गई प्राथमिकी
होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में सभी सात व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, रांची अखिलेश सिन्हा ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है.
होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों के नाम, जिनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी, जो निम्न है:-
- धनंजय रजक, रामपुर, नामकुम.
- दामोदर रजक, रामपुर, नामकुम.
- सुजन बाउरी, रामपुर, नामकुम.
- चंदन घोष, युगांतर भारती, नामकुम, सिदरौल, रांची.
- एस के शहजादा, युगांतर भारती, नामकुम, सिदरौल, रांची.
- सुमित कुमार बनर्जी, युगांतर भारती, नामकुम, सिदरौल, रांची.
- आबिर अली, युगांतर भारती, नामकुम, सिदरौल, रांची.

