BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामनवमी जुलूस निकालने की मांग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो-कांग्रेस

by bnnbharat.com
March 31, 2021
in समाचार
रामनवमी जुलूस निकालने की मांग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो-कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कोरोना संक्रमण पर अंकुश को लेकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी को गाइडलाइन का उल्लंघन कर रामनवमी जुलूस निकालने की मांग करने या इस तरह की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही जोर-जबर्दस्ती करने वालों नेताओं को अविलंब गिरफ्तार किये जाने की मांग की है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि रामनवमी जुलूस के नाम पर क्षुद्र राजनीति करने वाले भाजपा नेता पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जाकर यह पूछे कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को लेकर केंद्र सरकार की ओर से इस तरह का दिशा-निर्देश क्यों जारी किया गया है और पर्व-त्योहार में भीड़ से बचने की सलाह क्यों दी जा रही है. उन्होंने कहा कि साल भर से ताली और थाली पिटने वाले भाजपा नेता न्यायालय के शरण में जाने की बात कर रहे हैं, उनके लिए लोगों की जान से ज्यादा जरूरी जुलूस निकालना हो गया है,ऐसे नेताओं के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की जरूरत है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सरहुल, रामनवमी और ईस्टर समेत अन्य धार्मिक त्योहारों को सादगी से मनाने को लेकर पहले ही दिशा निर्देश जारी किया जा चुका है , इसके बावजूद आदेश का उल्लंघन कर रामनवमी जुलूस निकालने की मांग करने वाले नेताओं के खिलाफ तत्काल कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता  राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि जिस तरह से हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों के बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है, वैसी स्थिति में फिलहाल किसी भी तरह की अतिरिक्त छूट देना हितकर नहीं होगा . उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोर्ट ने SIMI के 12 सदस्यों को सुनाई सजा

Next Post

आदिवासी युवा को आईआईटी में पढ़ाई जारी रखने के लिए सेल, खदान से मिली मदद

Next Post
आदिवासी युवा को आईआईटी में पढ़ाई जारी रखने के लिए सेल, खदान से मिली मदद

आदिवासी युवा को आईआईटी में पढ़ाई जारी रखने के लिए सेल, खदान से मिली मदद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d