BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त

by bnnbharat.com
April 19, 2020
in समाचार
फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त

फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक महामारी कोविड-19 के संभाव्य प्रसार को रोकने एवं आमजनों को आवश्यक सुविधा मुहैय्या कराने हेतु जिला प्रशासन रांची द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान मौके का फायदा उठा कर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फेक न्यूज फैलाने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली.

जिसके पश्चात कुछ लोगों के खिलाफ रांची पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा कार्रवाई भी की गई और फैल रहे फेक न्यूज पर रोक लगाई गई. कोरोना जैसी महामारी के बीच फेक न्यूज का फैलना आमजनों में अविश्वास और दुर्भावना पैदा कर सकता है.

ऐसे में रांची जिला प्रशासन द्वारा लगातार सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए फेक न्यूज फॉरवर्ड ना करने एवं ऐसा करने वालों की जानकारी रिपोर्ट करने की अपील की जा रही है. इसके अतिरिक्त आमजनों को फेक न्यूज पहचानने एवं आधिकारिक श्रोतों से ही प्राप्त सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी जा रही है.

उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने फेक न्यूज के संभाव्य प्रसार और इसके प्रतिकूल असर के मद्देनजर जिला जनसंपर्क इकाई रांची को सभी माध्यमों से प्राप्त होने वाले फेक न्यूज की शिकायतों का संधारण करने एवं जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है.

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची डॉ प्रभात शंकर ने उक्त निदेश के आलोक में अपने कार्यालय के सभी कर्मियों को सचेत रह कर किसी भी फेक न्यूज को हल्के में न लेने को कहा है. इसके अलावा ऐसे फेक न्यूज जिनके प्रसार की जानकारी विभिन्न माध्यमों से मिली है उक्त हेतु प्रेस विज्ञप्ति एवं सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से प्रतिवेदन भी जारी किया जा रहा है.

उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने आमजनों से अपील की है कि, “अगर आप किसी भी संचार माध्यम से किसी ऐसे न्यूज या सूचना को प्राप्त करते हैं जिसमें आपको आमजनों में डर की भावना पैदा करने का संदेह हो तो तुरंत ही ऐसी सूचना प्रसार की जानकारी जिला प्रशासन को दें. जिला प्रशासन और रांची पुलिस की टीम इस पर त्वरित कार्रवाई करेगी.”

इसके अलावा जिला जनसंपर्क इकाई रांची के सोशल मीडिया हैंडल एवं उपायुक्त रांची के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भी आमजनों को फेक न्यूज के प्रति सचेत किया जा रहा है.

फेक न्यूज मिलने या पुष्टि करने हेतु यहां करें रिपोर्ट

रांची जिलावासियों से अपील है कि अगर आप किसी भी तरह के फेक न्यूज या किसी ऐसा करने वाले सोशल मीडिया (ट्विटर हैंडल/फेसबुक पेज) के बारे में जानकारी देना चाहें तो हमारे ट्विटर हैंडल- @DC_Ranchi / @DproRanchi / @imprabhatsh / @imshekharshiv पर रिपोर्ट कर सकते हैं.

किसी आपात स्थिति या जानमाल की हानि की संभावना के मद्देनजर आप तुरंत रांची पुलिस को 100 पर संपर्क करें.

इसके अलावा DC cum DEO Ranchi के फेसबुक पेज या जिला जनसंपर्क इकाई, रांची के फेसबुक पेज पर भी संपर्क कर सकते हैं.

याद रहे, फेक न्यूज फैलाना या शेयर/फ़ॉरवार्ड करना एक दंडनीय अपराध है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गृह मंत्रालय ने जारी की SOP, फंसे हुए मजदूरों को शर्तों के साथ काम करने की मिली अनुमति

Next Post

तालाब में डूबने से दस वर्षीय बच्ची की मौत

Next Post
तालाब में डूबने से दस वर्षीय बच्ची की मौत

तालाब में डूबने से दस वर्षीय बच्ची की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d