BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले क्रशर यूनिट पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त

by bnnbharat.com
October 7, 2020
in समाचार
प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले क्रशर यूनिट पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

अवैध पत्थर ढुलाई करने वाले लोगों की होगी गिरफ्तारी तथा लिप्त वाहनों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

साहिबगंज: साहिबगंज उपायुक्त चितरंजन कुमार की अध्यक्ष्ता में जिला खनन टास्क फोर्स से संबंधित बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गयी.

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिला टास्क फोर्स के द्वारा सुनियोजित तरीके से खनन, पत्थर धुलाई,  बंदोबस्ती आदि कार्यों का निष्पादन सही तरीके से हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

बैठक मे अवैध खनन को रोकने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई. इस दौरान बताया गया कि एसएच, एनएच, सड़क से कोई भी क्रशर प्लांट यूनिट 100 मीटर की दूरी पर होनी चाहिए, परंतु कई यूनिट हैं जो इन प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे हैं. इसी संदर्भ में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि वैसे क्रशर प्लान्ट जो इन प्रावधानों का उलंघन कर रहे हों उन पर नियमानुसार कार्यवाई की जाए एवं उन सभी प्लान्ट का सीटीओ तथा लाइसेंस रद्द करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन,  गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए टीम वर्क के रूप में कार्य करें  तथा उचित धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई करें.

इस दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों से कहा अवैध पत्थर ढुलाई लिए विशेष अभियान चलाएं एवं गंगा किनारे पत्थर डंप करने वाले नाव, ऐसे वाहन जो अवैध ढुलाई में लिप्त हैं उन पर प्राथमिकी दर्ज की जाए तथा इसमें लिप्त लोगों को गिरफ़्तार करने का निर्णय लिया गया.

इस दौरान कहा गया कि सभी वाहनों का पंजीकरण,  इन्सुरेंस आदि चेक किया जाए अन्यथा जिला खनन टास्क फोर्स इस पर विधि सम्मत कार्यवाई करें.

उपायुक्त चितरंजन कुमार ने कहा वैसे वाहनों जो पत्थर ढुलाई के दौरान गाड़ियों में त्रिपाल ढंक कर नहीं रखते हैं ऐसे में प्रदूषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने पदाधिकारियों से कहा पर्यावरण प्रदूषण से संबंधित प्रावधान का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रावधान के अंतर्गत कार्रवाई की जाए.

बैठक के दौरान मजदूरों के लिए खनन संधारित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाने पर सहमति बनी.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अवैध खनन से संबंधित छापामारी करते हुए सुरक्षा का ध्यान रखें ताकि प्रतिकूल परिस्थितयों का सामना किया जा सके.

बैठक में जिला वन पदाधिकारी विकास पालीवाल,  अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज पंकज कुमार साव, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार,  जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, डीएसपी साहेबगंज विजय आशीष कुजूर एवं अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

61 बोरा चाइनीज मटर के साथ चालक गिरफ्तार

Next Post

दुर्गा पूजा को लेकर हुआ शांति समिति की बैठक

Next Post
दुर्गा पूजा को लेकर हुआ शांति समिति की बैठक

दुर्गा पूजा को लेकर हुआ शांति समिति की बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d