BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों के नाम पर विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वाले सफेदपोशों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई-डीजीपी

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
नक्सलियों के नाम पर विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वाले सफेदपोशों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई-डीजीपी
Share on FacebookShare on Twitter

नये साल से पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन का मिलेगा अवकाश

 रांची:-  झारखंड के पुलिस महानिदेशक एम0वी0राव ने कहा है कि नक्सलियों के नाम पर विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वाले सफेदपोशों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठित आपराधिक गिरोह के माध्यम से गतिविधियों को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे होंगे. डीजीपी ने नये साल से पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश भी देने की घोषणा की.

पुलिस महानिदेशक ने बुधवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नक्सलियों या आपराधिक गिरोहों के नाम पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने और पोस्टरबाजी करने वाले सफेदपोश लोगों की पहचान की जा रही है, ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अपराधिक और नक्सली संगठनों ने अपना काम आउटसोर्सिंग कर दिया है, एजेंट के माध्यम से पोस्टरबाजी करवा रहे है, इसके बीच कुछ सफेदपोश लोग भी जुड़े है,ऐसे लोगों को अब छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य से नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया होगा. डीजीपी ने बताया कि वे अभी राज्य के सभी थानों के थाना प्रभारियों से बात कर उनकी परेशानियों को जान रहे हैं, उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, साथ ही आम नागरिकों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी. पुलिस की कार्यशैली में कैसे सुधार हो, इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है.

अफीम की खेती पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आजकल आम लोगों से पुलिस को सूचनाएं मिल रही है, जिसके तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.  भारी मात्रा में अवैध शराब को भी पकड़ा गया और नष्ट किया गया. इसके अलावा डोडा, गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर के साथ भी 429 लोग पकड़े गये. इस दौरान हथियारों की अवैध आपूर्तिकर्त्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी. 125 अवैध हथियार के साथ 128 लोग गिरफ्तार हुए. दूसरे तरफ इस वर्ष नक्सलियों के साथ मुठभेड़ और गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर भी भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, विस्फोटक और अन्य सामान जब्त किये गये. 

डीजीपी ने कहा कि नये साल से राज्य के थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलेगा, शुरू में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन फरवरी में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी. इस संबंध में सभी जिले के एसएसपी, एसपी को जल्द पुलिस मुख्यालय के द्वारा आदेश जारी गया है. एक जनवरी से राज्य से सभी थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को रोस्टर के तहत सप्ताह में एक दिन की छुट्टी मिलनी शुरू हो जाएगी.  उन्होंने बताया कि इस वर्ष सोशल मीडिया के जरिये पुलिस ने बहुत काम किया, लोगों की शिकायतें दूर की गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस भवन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनाथ भगत को पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

Next Post

2021 में झारखंड को कालाजार से मुक्त करेंगेः बन्ना गुप्ता

Next Post
आपदा प्रबंधन मंत्री ने सभी छठ घाटों में सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

2021 में झारखंड को कालाजार से मुक्त करेंगेः बन्ना गुप्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d