BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त 

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त 

सोशल मिडिया पर भ्रामक खबर फैलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त 

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: समाहरणालय सभागार में होली पर्व को मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों को सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व को मनाने की अपील की.

उपायुक्त जिशान कमर ने कहा कि होली प्रेम का प्रतिक है और इसे पर्व को सभी सामुदाय के लोग आपसी भाईचारे के बीच मनाए. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे असमाजिक तत्व होते है जो माहौल को बिगड़ना चाहते है ऐसे लोगों को चिहिंत कर कार्रवाई करें.

एसपी प्रशांत आनंद ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो, लेकिन यह तभी संभव है जब आप सभी लोगों का पूर्ण सहयोग मिले.

बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए गणमान्य लोगों ने भी उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद को होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का भरोसा दिलाया.

उपायुक्त एवं एसपी के द्वारा सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी को दो दिनों के अंदर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया गया.

इस दौरान वैसे स्थान जहां शांति का माहौल बिगड़ने की संभावना है, वैसे स्थानों पर विशेषकर निगरानी करने को लेकर निर्देशित किया गया. एसपी प्रशांत आनंद के द्वारा सभी थाना प्रभारी को असमाजिक तत्वों पर 107 करने की बात कही गई.

बैठक के दौरान होली पर्व पर मटका पफोड़ आयोजन स्थल पर एम्बूलेंस एवं बालू की व्यवस्था करने, धार्मिक स्थलों पर विशेष सर्तकता बरते जाने समेत अन्य कई मुद्दों को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.

मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, एसडीओ सागर कुमार, सुधीर कुमार दास, एसडीपीओ वीरेन्द्र राम, रणवीर सिंह, डीटीओ बंधन लांग, स्थापना उप समाहर्ता कयुम अंसारी, जिला परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, जावेद अख्तर, हाजी मुमताज, रामेश्वर सिंह,अपफताब आलम, संतोष सिंह, सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, नगर पंचायत के वार्ड सदस्य समेत गणमान्य लोग मौजूद थे.

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर

जिला स्तारीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने सोशल मीडिया पर भ्रांमक खबर फैलाने वालों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को व्हाटएप्प ग्रुप एडमिन के साथ बैठक करने एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले खबर चलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान एसपी आनंद ने कहा कि सोशल मिडिया पर निगरानी के लिए साइबर सेल का गठित किया गया है.

शराब एवं डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

होली पर्व को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद के द्वारा शराब एवं डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया.

बैठक में एसपी आनंद के द्वारा अवैध शराब को लेकर सभी थाना प्रभारी को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया.

ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरा से होगी निगरानी

होली पर्व को लेकर जिले में असमाजिक तत्वों पर निगरानी ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरा से किया जाएगा. सभी वैसे स्थल जहां माहौल बिगड़ने की संभावना है, वैसे स्थानों पर विशेषकर ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश उपायुक्त एवं एसपी के द्वारा दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निष्ठा प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी 

Next Post

मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की रूपरेखा तैयार, 5 मार्च को सुन्नी वक्फ बोर्ड ने बुलाई बैठक

Next Post
मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की रूपरेखा तैयार, 5 मार्च को सुन्नी वक्फ बोर्ड ने बुलाई बैठक

मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की रूपरेखा तैयार, 5 मार्च को सुन्नी वक्फ बोर्ड ने बुलाई बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d