हिन्दू जागरण मंच के शिष्टमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर झारखंड प्रदेश हिन्दू जागरण मंच के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात कर लव जिहाद पर अंकुश को लेकर कानून बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.
मंच के ऋषि शाहदेव के नेतृत्व में शुक्रवार को राज भवन जाकर मिला तथा एक ज्ञापन समर्पित किया. इस मौके पर तारा शाहदेव ने कहा कि आज पूरे देश में लव जिहाद पर अंकुश को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग उठनी लगी है, उसे भी लव जिहाद मामले में काफी टार्चर किया गया, आज भी उनका मामला अदालत में चल रहा है.
तारा शाहदेव ने कहा कि जब उनके मामला सामने आया था, तो कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक मसला कह बता कर मामले की गंभीरता को कम करने का प्रयास किया था, लेकिन अब मीडिया के माध्यम से पूरे देश में लव जिहाद पर अंकुश को लेकर कानून बनाने की मांग उठ रही है. जब उनका मामला भी सामने आया था, तो हेमंत सोरेन ही राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस मामले में समुचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है.

