जयपुर: राजधानी पुलिस का शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती जारी है. पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक के निर्देशन में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चले रात्रिकालीन अभियान में पुलिस ने तीन सौ दो शराबी वाहन चालकों को पकड़ा और उनके वाहनों को जब्त किया है.
पुलिस ने 50 कार/ जीप, 237 दुपहिया वाहन, 1 मिनी बस, 2 ट्रक, 4ऑटो रिक्शा, 1 विक्रम टेंपो, 3 मैजिक, 2 ई रिक्शा,1 ट्रैक्टर एवं 1 पिकअप को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक शराबी वाहन चालकों के तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित होंगे.

