रांची:- पूरे झारखंड मे आज सार्वजनिक क्षेत्र की जेनरल इंश्योरेंस कंपनियों मे अखिल भारतीय हड़ताल असरदार रही. राजधानी रांची समेत राज्य भर मे जेनरल इंश्योरेंस सेक्टर की 5 कंपनियों -जेनरल इंश्योरेंस कंपनी (जीआईसी), न्यु इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंस, युनाइटेड इंश्योरेंस और ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनियों के कार्यालयों में ताला लटका रहा. सभी जगह कर्मचारियों और अधिकारियों ने जुलुस निकाला और सभाऐं की. रांची मे मेन रोड स्थित दि न्यु इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मंडल कार्यालय के समक्ष हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन मे केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से एक एकजुटता सभा आयोजित की गयी. जिसे सीटू के प्रकाश विप्लव, एक्टू के सुभेंदु सेन, एटक के पी.के.गांगुली, अशोक यादव, बेफी के एम. एल. सिंह, एआइआइइए के विजय और सुजीत चक्रवर्ती, ने संबोधित किया.मौके पर सुनील मुखर्जी, सुमित गुप्ता, रणदीप भंजो और सच्चिदानंद मिश्र समेत बड़ी संख्या मे इंश्योरेंस सेक्टर के कर्मचारी उपस्थित थे. सभा की अध्यक्षता सीटू के अनिर्वान बोस ने की. कल इंश्योरेंस सेक्टर के सबसे बड़े उधम जीवन बीमा निगम (एलआइसी) मे भी एक दिवसीय हड़ताल होगी जिसका समर्थन सभी ट्रेड यूनियन कर रहें हैं
