बिहार: ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ने आज विजली विभाग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रंजीत पासवान ने किया.
लॉकडाउन के 4 महीने का बिजली बिल माफ करने, गलत बिजली बिल भेजकर ग्राहकों को परेशान करने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति बहाल रखने, सभी खराब तार और पोल को शीघ्र बदलने, जन शिकायत का निपटारा 1 सप्ताह के अंदर करने के सवाल पर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के दर्जनों कार्यकर्ता बिजली ऑफिस धरने पर बैठे रहे.
धरना को संबोधित करते हुए रौशन कुमार ने कहा कि लॉकडाउन अवधि में जब सभी का रोजगार बंद था, इस समय में एकमुश्त 4 माह का बिजली बिल भरना गरीब के लिए मुश्किल है. इसलिए सरकार को सभी का बिजली बिल माफ करना चाहिए. तथा बिजली बिल में गलतीयो को सुधारने की जरूरत है सहित विभिन्न सवालों पर सरकार विचार करें.
अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हमारे द्वारा फिर से बिजली ऑफिस पर विशाल प्रदर्शन कर तालाबंदी करने का भी कार्य करेंगे. पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल विद्युत विभाग के एसडीओ से मिलकर मांगों से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा.
बिजली विभाग के एसडीओ साहब ने आश्वासन दिया कि आप की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा.
वहीं धरना में हाकिम पासवान, अवधेश निराला, घनश्याम कुमार, अनुज कुमार, पप्पू कुमार सहित दर्जनों युवा नेता मौजूद थे.

