जमशेदपुर: चांडिल चौका थाना अंतर्गत कान्ड्रा सड़क मार्ग पर खुंचीडीह स्थित कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कामगारों का सातवें दिन भी धरना जारी रहा. कामगारों से वार्ता करने के लिए ना तो प्रशासन पहुंचे ना ही कंपनी प्रबंधक.
मजदूर अपनी मांगों के लिए लगातार सात दिन से धरने पर है. कामगार भक्तरंजन सिंह सरदार ने बताया कि दो माह से बकाया मजदूरी कामगारों को नहीं मिली है. 2018 से जो पीएफ काटा गया है वह राशि कामगारों के बैंक खातों में कंपनी की ओर से जमा नहीं की गयी है. जबकि प्रत्येक महीने ईएसआई और पीएफ के लिए कामगारों की वेतन से काटा गया गया है लेकिन अबतक बैंक खातें में जमा नहीं किया गया है.
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा निर्देशित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान प्रबंधन द्वारा नंही किया जा रहा है. वहीं मजदूर मांग करती है कंपनी प्रबंधन झारखंड सरकार द्वारा निर्देशित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करें और वेतन संबंधित बातों पर जबतक कंपनी पहल नहीं करती है, तबतक धरना जारी रहेगा.
इस मौके पर घनश्याम महतो, लक्ष्मण महतो, निमाई महतो, लक्षु महतो, महेन्द्र महतो, बैसाखी महतो, केनानी महतो, फुलमनी मांझी, लखी मांझी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

