BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मजबूत भाजपा,मजबूत भारत: धर्मपाल सिंह

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
मजबूत भाजपा,मजबूत भारत: धर्मपाल सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

कोल्हान दौरे के दूसरे दिन पूर्वी सिंहभूम पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री

Ranchi:- भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह आज कोल्हान प्रमंडल के दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास के अंतिम दिन पूर्वी सिंहभूम पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया. संगठन महामंत्री जी के साथ प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी प्रवास पर हैं. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया. धर्मपाल सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ परिचय कराना और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर पार्टी को फिर से धारदार बनाना है. उन्होंने कहा कि समय समय पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने, बूथ स्तर पर सांगठनिक कार्यों की समीक्षा, संगठन विस्तार और विचारधारा को और आगे बढ़ाने हेतु विचार विमर्श किया गया. उन्होंने कहा कि भाजपा के लिये राष्ट्र सर्वोपरि है. राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं, अंत्योदय हमारा लक्ष्य है. सभी समाज, वर्ग, समुदाय की भागीदारी पार्टी के विस्तार में समाहित हो.

उन्होंने कहा कि अनुशासन पार्टी की पहचान है. जिसके बिना राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को साकार करना संभव नही. अनुशासित ढंग से आगे बढ़ने के कारण ही आज पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है.  सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित सरकार है. राष्ट्रीय भाव की मजबूती, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना के साथ अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने में भाजपा जुटी है. प्रदेश की पिछली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के विकास में ऐतिहासिक कल्याणकारी योजनाएं लागू की. उन्होंने कहा कि वर्तमान की हेमन्त सरकार विकास विरोधी सरकार है. राज्य सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने के लिये सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करनी है.

बैठक में ज़िला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, ज़िला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के साथ ज़िला में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, पूर्व ज़िलाध्यक्ष पूर्व सांसद एवम पूर्व विधायक गण भी शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा सरकार की विकास योजनाओ को हेमन्त सरकार ने ठंडे बस्ते में डाला:अनन्त ओझा

Next Post

छठ माता मंदिर से मूर्तियों के मुकुट चोरी

Next Post
छठ माता मंदिर से मूर्तियों के मुकुट चोरी

छठ माता मंदिर से मूर्तियों के मुकुट चोरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d