BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स में 197.84 अंक बढ़त, निफ्टी 12,000 पार

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in समाचार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स में 197.84 अंक बढ़त, निफ्टी 12,000 पार

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स में 197.84 अंक बढ़त, निफ्टी 12,000 पार

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: इस साल की पहली मौद्रिक नीति का शेयर बाजार ने स्वागत किया है. पॉलिसी के एलान के बाद शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स में उछाल देखने को मिल रहा है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) मौद्रिक नीति पेश होने के बाद गुरुवार को सीमित दायरे में कारोबार कर रहा शेयर बाजार ने तेजी पकड़ ली और सेंसेक्स 197.84 उछल कर 41,340.50 पर ट्रेड करने लगा. वहीं निफ्टी भी 61.70 अंक चढ़ कर 12,150.85 पर कारोबार कर रहा है.

बता दें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया मौद्रिक नीति पेश होने से पहले शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुले. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. सेंसेक्स 0.33 फीसदी यानी 137.78 अंक उछलकर 41,280.44 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50.45 अंक की बढ़त के साथ 12,139.60 के स्तर पर खुला. इसके बाद अब सेंसेक्स की चाल धीमी हो गई है और वह लाल निशान पर कारोबार कर रहा है.

आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले. इनमें एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और फार्मा शामिल हैं. शुरुआती कारोबार में सुबह 9:25 बजे 113.6 अंकों की तेजी के साथ 41,256.29 पर ट्रेड कर रहा था.

वहीं निफ्टी 49.55 अंकों के साथ 12,138.70 अंक पर. गुरुवार को अडाणी पोर्ट्स, वेदांता लिमिचेड, यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, सिप्ला, जी लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले. वहीं इंफोसिस, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर खुले.

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 4 से 6 फरवरी तक चली समीक्षा बैठक के बाद मौजूदा वित्त वर्ष की छठी और अंतिम मौद्रिक नीति गुरुवार को पेश करने जा रहा है. आम लोगों के साथ शेयर बाजार और उद्योग की नजर अब आज आने वाली मौद्रिक नीति पर टिकी है. रिजर्व बैंक ने पिछले साल छह बैठकों में पांच बार नीतिगत दरों में बदलाव किया. हालांकि, मौजूदा समय में महंगाई के ऊंचे स्तर को देखते हुए रिजर्व बैंक की ओर से दरों में कटौती की उम्मीद कम है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कूल के लैब में मिला जहरीला सांप, मची अफरा-तफरी

Next Post

1 मई से महाराष्ट्र होगा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त: आदित्य ठाकरे

Next Post
1 मई से महाराष्ट्र होगा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त: आदित्य ठाकरे

1 मई से महाराष्ट्र होगा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त: आदित्य ठाकरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d