BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतगणना को लेकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

by bnnbharat.com
December 22, 2019
in Uncategorized
मतगणना कर्मियों का रैंडमाईजेशन आज किया गया

मतगणना को लेकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: विधानसभा चुनाव, 2019 के मद्देनजर कल होने वाले मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय व पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने चरकी पहाड़ी स्थित बज्र गृह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था का जायजा लिया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने देवघर, मधुपुर व सारठ विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग बनायें गए मतगणना हॉल का निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया.

विधानसभा चुनाव, 2019 के मद्देनजर कल होने वाले मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय व पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने चरकी पहाड़ी स्थित बज्र गृह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने देवघर, मधुपुर व सारठ विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग बनायें गए मतगणना हॉल का निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया.

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में मतगणना हॉल में लाईट की समुचित सुविधा, सभी टेबल पर पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. साथ हीं मतगणना के दौरान वज्रगृह से मतगणना हॉल तक ईवीएम व वीवीपैट को लाने से संबंधित व्यवस्था का भी उन्होंने समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. साथ ही वज्रगृह और मतगणना स्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों से सुरक्षा से संबंधित जानकारी लेते हुए उन्होंने प्रत्येक ड्रॉप गेट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित किया कि पुलिस पदाधिकारियों को चिह्नित स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने एवं मतगणना के दिन निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रवेश पत्र और शारीरिक जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देने की बात कही.

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाये गए सीसीटीवी, कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है, ताकि मतगणना सफलता पूर्वक संचालित हो सके. उन्होंने मतगणना स्थल पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगाने, तीनों विधानसभा की मतगणना से संबंधित स्थलों में बैरिकेटिंग एवं फर्नीचर की समुचित व्यवस्था तत्काल पूरा करने, मतगणना हॉल में टेबल के चारों तरफ जाली लगाने, जाली के दूसरी ओर गणन अभिकर्ताओं को टेबल के अनुरूप बैठने की व्यवस्था करने, पदाधिकारी और चुनाव अभिकर्ताओं को मतगणना हॉल में प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाये जाने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित निर्देश दिया. इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों व पारा मिलिट्री फॉर्स के जवानों को कल होने वाले मतगणना को लेकर पुरी तरह से 24×7 एक्टिव रहते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी विशाल दीप खलखो व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काउंटिंग को प्रशासन तैयार

Next Post

रांची जिले की सभी सात विधानसभा सीटों की मतगणना की तैयारी पूरी

Next Post
रांची जिले की सभी सात विधानसभा सीटों की मतगणना की तैयारी पूरी

रांची जिले की सभी सात विधानसभा सीटों की मतगणना की तैयारी पूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d