Ranchi: कार्यसामिति में समापन भाषण करते हुए प्रदेश भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने का आह्वान किया.
कहा कि नई सरकार में विकास के सारे कार्य ठप्प हैं, स्वास्थ्य व्यवस्था रसातल में चली गई है.
मरांडी ने कहा कि अपराध बेकाबू हो चला है,बंगाल की तरह पुलिस एक पार्टी विशेष के कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है.
कहा कि पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ हो गया है,खनिजों के ढुलाई में वसूली जारी है.
यहां तक कि जन प्रतिनिधियों को भी मुकदमे में फंसाया जा रहा.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का एक सूत्री कार्यक्रम अपनी नाकामी को छुपाने केलिये केंद्र सरकार पर दोषारोपण करना.
इसके पूर्व राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए …
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विचारधारा और आदर्श ही हमारी पूंजी है
कहा कि हमारा मिशन सत्ता प्राप्ति नही बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है. इसीलिये पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है.यह हमारे महापुरूषो के त्याग बलिदान और परिश्रम का ही परिणाम है.
उन्होंने कहा कि हमे समर्पण,संकल्प और सक्रियता के बल पर आगे बढ़ना है.
उन्होंने राज्य सरकार को निकम्मी सरकार बताया .कहा कि पार्टी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी.अच्छे कार्यों का समर्थन तो जनविरोधी नीतियों का विरोध हमारा संकल्प है.
मोदी सरकार ने इतिहास रचा, झारखंड में विपक्ष में भी बड़ी जिम्मेवारी…..अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत जमीन का टुकड़ा नही एक चैतन्य धरती है. मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपनी प्राचीन बिरासत को संजोते हुए विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है.
कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान में इंडिया को नही भारत को आगे बढ़ाने की सोच है.
जनजाति विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज स्थानीय वनोपज,उत्पाद को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने की दिशा में सार्थक पहल हुई है.
कश्मीर,हिमाचल से लेकर झारखंड दुमका के भी उत्पाद विश्वपटल पर पहचान बना रहे.
उन्होंने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि इसमें अपनी भाषा संस्कृति पर गौरवान्वित होने की सीख है.
उन्होंने स्थानीय भाषा के संरक्षण एवम संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कोई भाषा हजारों साल में विकसित होती है.

