BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आखिरी दिन होल्डिंग टैक्स में छूट पाने के लिए होता रहा जद्दोजहद

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in Uncategorized
आखिरी दिन होल्डिंग टैक्स में छूट पाने के लिए होता रहा जद्दोजहद
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मंगलवार को रांची नगर निगम और डोरंडा अंचल कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्र में लंबी कतार देखने को मिली. वैसे तो आज हूल दिवस है लेकिन फिर भी नगर निगम में होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए लोग भारी संख्या में आए.

बता दें कि 30 जून तक वित्तीय वर्ष 2020 से 2021 के होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने पर विशेष छूट दी जाती है. इस विशेष छूट का लाभ लेने के लिए पिछले दो तीन दिनों से लगातार लोग कोशिश कर रहे हैं. लेकिन निगम की वेबसाइट पर उन्हें होल्डिंग टैक्स की राशि से संबंधित डिमांड नोट नहीं दिया जा रहा है. इसी कारण से उपभोक्ता आखरी तारीख को लेकर परेशान नजर आए और छूट का लाभ लेने के लिए होल्डिंग टैक्स जमा करने पहुंचे. इसके लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही.

लोग सुबह से ही नगर निगम के बाहर लाइन लगाकर खड़े नजर आए. आपको बता दें कि 30 जून के बाद होल्डिंग टैक्स में किसी भी प्रकार का छूट नहीं दिया जाएगा कोरोना वायरस महामारी को लेकर होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई थी. लेकिन लोगों को 30 जून तक छूट का लाभ दिया जाना था. यही कारण था की होल्डिंग टैक्स जमा करने को लेकर लोगों की लंबी लाइन लगी रही.

नगर निगम के वेबसाइट पर होल्डिंग टैक्स बकाया राशि से संबंधित डिमांड नोट अपलोड नहीं किया गया है. ऐसे में भवन मालिक होल्डिंग टैक्स छूट के विशेष प्रावधान से वंचित रह जाएंगे. इसी लिए वे लोग छुट्टी के दिन भी सुविधा केंद्र में अपना होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं. लोगो का कहना था कि नगद टैक्स जमा करने पर उन्हें 7.30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें संबोधन में क्या-क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने….

Next Post

‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद’ की अभिनन्दन समारोह का आयोजन संपन्न

Next Post
‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद’ की अभिनन्दन समारोह का आयोजन संपन्न

'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद' की अभिनन्दन समारोह का आयोजन संपन्न

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d