BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in Uncategorized
स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा गिरफ्तार

Student accused of raping Swami Chinmayanand arrested

Share on FacebookShare on Twitter

स्वामी चिन्मयानंद मामले में बड़ी खबर है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसआईटी ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे छात्रा को उसके घर से गिरफ्तार किया. पिता ने गिरफ्तार करने की पुष्टि की है. छात्रा को मेडिकल के लिए ले जाया गया है.

छात्रा पर चिन्मयानंद से फिरौती मांगने का आरोप था. फिरौती का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद छात्रा और उसके तीन साथियों पर पुलिस ने फिरौती मांगने का केस दर्ज किया था.

पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में जेल में बंद सचिन उर्फ सोनू और विक्रम सिंह को मंगलवार को एसआईटी ने रिमांड पर लिया था. जेल से निकलने के बाद दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया और इसके बाद एसआईटी दोनों को लेकर पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय लेकर पहुंची थी.

इससे पहले मंगलवार को चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा ने हाईकोर्ट से लौटकर एडीजे प्रथम न्यायालय में एसआईटी द्वारा की गई अब तक की जांच रिपोर्ट तलब करने और अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र दाखिल किया था.

कोर्ट ने सुनवाई के बाद अगली तारीख 26 सितंबर तय की थी. लेकिन एसआईटी की टीम ने उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पिता और भाई व भारी पुलिस सुरक्षा के साथ कोर्ट पहुंची थी. यहां एसआईटी की टीम भी साथ में थी.

एसआईटी के सह विवेचक संजय कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में मंगलवार को संजय सिंह को रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया कि चिन्मयानंद केस में मामले में साक्ष्य के लिए छात्रा का मोबाइल बरामद करना है, जिसे संजय सिंह ने नीरज सिंह के ढाबे के पास बंथरा जाने वाले रास्ते में छिपा दिया. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने संजय का रिमांड प्रार्थना पत्र इस आशय के साथ खारिज कर दिया कि संजय चिन्मयानंद केस में आरोपी नहीं है.

स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने और फिरौती में आरोपी बनी छात्रा के कोर्ट में पहुंचने पर पूरे दिन गहमागहमी का महौल रहा. एडीजे प्रथम के बाहर सुनवाई के दौरान वकीलों व अन्य मामलों में तारीख पर आए वादकारियों की भीड़ लगी रही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड

Next Post

ISI ने पहुंचाए ड्रोन से हथियार, 4 गिरफ्तार

Next Post
ISI ने पहुंचाए ड्रोन से हथियार, 4 गिरफ्तार

ISI ने पहुंचाए ड्रोन से हथियार, 4 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d