BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छात्र के साथ मारपीट

by bnnbharat.com
September 3, 2019
in समाचार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छात्र के साथ मारपीट

Student assaulted on social media for making objectionable comments

Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता,

रांची : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मारवाड़ी कॉलेज के छात्र शुभम कुमार के साथ मारपीट की गयी. मंगलवार की सुबह मारवाड़ी कॉलेज आने के दौरान ब्यॉज सेक्शन के पास छात्र शुभम को दूसरे समुदाय के लोगों ने घेरकर मारपीट की. इस घटना में शुभम को हल्की चोटें भी आयी है. घटना के बाद आक्रोशित कॉलेज छात्र कोतवाली थाना पहुंच कर मामले की जानकारी कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल को दी. आक्रोशित छात्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस की कार्रवाई में देर होने के कारण आक्रोशित छात्र कोतवाली थाना के बाहर प्रदर्शन करने लगे और वंदे मातरम, जय श्री राम का नारा लगाते हुए धरना पर बैठ गए, साथ ही कॉलेज प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की. देखते-देखते सैकड़ों की संख्या में छात्र कोतवाली थाना में एकजुट होने लगे. कई हिंदू संगठन के सदस्य भी कोतवाली थाना पहुंचे. हालांकि, इस मामले में किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, और ना ही आरोपियों के खिलाफ किसी की ओर से लिखित शिकायत की गयी है.

अचानक आरोपियों को देख सड़कों पर दौड़े छात्र

छात्र शुभम के साथ मारपीट में संलिप्त आरोपी युवक कोतवाली थाना देखने पहुंचा था कि अचानक आक्रोशित सैकड़ों छात्र धरना प्रदर्शन छोड़कर सड़कों पर दौड़ गए. सैकड़ों छात्रों को सड़कों पर अचानक दौड़ता देख आरोपी बाइक से हिंदपीढ़ी की ओर भाग गया. कुछ ही समय में जैन मंदिर के रास्ते में पूरा भगदड़ मच गया. सड़कों से गुजर रहे आम पब्लिक रुक गयी. इसके बाद कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल, कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने छात्रों को समझा कर वापस थाना लेकर आये.

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बेल ले चुका है शुभम

मारवाड़ी कॉलेज के छात्र शुभम कुमार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट से बेल पर है. शुभम के खिलाफ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद से शुभम कॉलेज जाना छोड़ दिया था. कोर्ट से बेल मिलने के बाद शुभम मंगलवार को कॉलेज जा रहा था, तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने घेरकर दोबारा मारपीट कर दी और वह दोबारा थाना शिकायत के लिए पहुंच गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद : HDFC बैंक में 25 लाख रुपये से भरा बैग लेकर एक बदमाश फरार

Next Post

चैंबर बना हुआ है 7 स्टार, व्यवसायियों के लिए बनाएंगे हितकारी संस्था :  किशोर मंत्री

Next Post
चैंबर बना हुआ है 7 स्टार, व्यवसायियों के लिए बनाएंगे हितकारी संस्था :  किशोर मंत्री

चैंबर बना हुआ है 7 स्टार, व्यवसायियों के लिए बनाएंगे हितकारी संस्था :  किशोर मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d