BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घरवालों के दबाव में छात्र ने कर ली आत्महत्या, बनना चाहता था एक्टर, परिजन बनाना चाहते थे इंजीनियर

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
राजधानी में अस्सिटेंट इंजीनियर और एक छात्रा ने की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां 10वीं क्लास के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. कहा जा रहा है कि पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी की वजह बताई है.

जानकारी के मुताबिक, मामला अरगोड़ा इलाके का है. छात्र की उम्र 16 साल थी. मृतक के घर वालों ने बताया कि वह सुबह का नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चला गया. ऐसे में घरवालों को लगा कि वह पढ़ाई करने गया होगा. दोपहर 12 बजे मां उसे खाना खाने के लिए आवाज लगाई तो उसने कुछ नहीं बोला. जब मां ने दरवाजा खटखटाया तो भी कोई जवाब नहीं मिला. ऐसे में मां ने शोर मचाया. दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई तो छात्र कमरे में फांसी पर लटका हुआ था. इसके बाद उसे फंदे से उतारकर आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पिता ने अरगोड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी. फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

पढ़ाई में था अच्‍छा

स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि वह एक्टर बनना चाहता था, लेकिन सबलोग इंजीनियर बनाने पर तुले थे. इसलिए मैं जा रहा हूं. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है. छात्र के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी सोमवार को परीक्षा थी. रविवार सुबह पिता ने उससे कहा था कि पढ़ाई पर ध्यान दो, लेकिन सही ढंग से तैयारी न होने के कारण वह तनाव में था. वहीं, स्कूल के शिक्षक ने बताया कि स्कूल के जूनियर सेक्शन के स्टूडेंट्स को ड्रामा और एक्टिंग में ज्यादा पार्टिसिपेट नहीं कराया जाता है. सीनियर सेक्शन यानी 11वीं और 12वीं के बच्चे ही ज्यादा पार्टिसिपेट करते हैं. हो सकता है कि वह बाहर एक्टिंग में अच्छा हो. वैसे पढ़ाई में वह अच्छा स्टूडेंट था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारतीय सीमा की ओर घुसपैठ करने आए 20 चीनी सैनिक जख्मी

Next Post

ग्रामीण और जरूरतमंदों को बांटा गया कंबल

Next Post
ग्रामीण और जरूरतमंदों को बांटा गया कंबल

ग्रामीण और जरूरतमंदों को बांटा गया कंबल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d