मुंगेर: परहम मैनमा डीह गंगा घाट पर प्रेम टोला फेरदा निवासी मजदूर सुरेंद्र यादव के 20 वर्षीय ग्रेजुएट पुत्र साकेत कुमार की मौत गंगा में डूबने से हो गई.
इधर गंगा में डूबने से हुए छात्र की मौत के खबर जैसे ही परिजनों एवं परहम पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रताप नारायण चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी को मिली तो परिजन के साथ गंगा में डूबे शव को गोताखोरों की मदद से निकलवाने में काफी मशक्कत किया, तो छात्र का शव गंगा से बाहर निकला.
इधर गंगा से शव निकलने के बाद परिजनों ने अपने जिगर के टुकड़े को देखा तो रोने धोने की आवाज से आसपास के गांव में आस-पास गांव के लोग इकट्ठे हो गए.
वहीं सफियासराय ओपी एवं धरहरा थाना के सीमा विवाद के कारण छात्र का शव घंटों गंगा किनारे बहियार में परा रहा. हालांकि आक्रोशित ग्रामीणों ने जब प्रखंड से लेकर सदर एसडीओ खगेश चंद्र झा को इस बात की सूचना दी, तो धरहरा अंचलाधिकारी एवं थाना को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. जिस पर धरहरा पुलिस आनन-फानन में पहुंची और छात्र के शव को पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुट गए.
हालांकि सीमा विवाद के कारण गंगा किनारे छात्र का शव घंटों पर आ रहा. इधर, छात्र के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि पुत्र दोपहर गंगा स्नान को लेकर निकला था जब शाम हुआ तो साकेत घर वापस नहीं आया तो खोजबीन के बाद पता चला कि गंगा में डूबने से उनकी मौत हो गई.
इधर, गंगा से छात्र के शव को निकालने में पूर्व मुखिया टुनटुन चौधरी के अलावे ग्रामीण पंकज यादव, दीपक यादव, मुन्ना यादव, वगिरन राय ने सहयोग किया.

