मुंगेर : मुंगेर में फांसी के फंदे में लटककर एक सूरज नामक छात्र ने जान दे दी. छात्र को फंदे में लटके देख परिजन सहित आसपास के लोग थोड़ी देर के लिए भौचक हो गए. इधर घटना के बारे में छात्र के पिता इंजीनियर शशि भूषण सिंह ने बताया कि रात में भोज खा कर हम लोग घर लौटे और सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए. सुबह जब 9:00 बजे करीब सूरज अपने कमरे से नहीं निकला तो दरवाजा खटखटाया. उसके मोबाइल पर रिंग किया. अंदर से कुछ आवाज नहीं आयी तो आखिरकार दरवाजा को तोड़ा गया तो सूरज फांसी के फंदे पर लटका मिला. आदर्श थाना अध्यक्ष रंजन कुमार की टीम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गए. छात्र ने आत्महत्या क्यों की फिलवक्त ना तो परिजनों ने स्पष्ट किया और ना ही जांच में पहुंची पुलिस ने किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही कारणों का पता चलेगा.

