BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छात्रा ने कुएं में कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in समाचार
छात्रा ने कुएं में कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

छात्रा ने कुएं में कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शौच क्रिया करने के बहाने घर से बाहर जाने के बाद एक नलकूप के लिए खुदे 80 फीट गहरे कुएं में कूदकर जान दे दी.

मौके पर मौजूद विक्षिप्त बुद्धि के एक युवक के शोर मचाने पर भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठी हो गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मृत छात्रा के शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच में जुट गई है.

पूरा मामला जनपद के थाना बरनाहल क्षेत्र के ग्राम केसुपुरा का है. गांव की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा अपने मां-बाप की इकलौती बेटी थी. वह करीब 14 दिनों से गुमसुम रह रही थी. माता-पिता के पूछे जाने पर भी उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया था. वह कई दिनों से ना तो स्कूल जाती थी और ना ही ढ़ंग से खाना पीना खाती थी.

रविवार को सभी परिवारीजन खेतों में काम करने गए हुए थे. छात्रा घर पर अकेली थी. वह शौच क्रिया करने के बहाने लोटा लेकर गांव से काफी दूर खेतों में चली गई, जहां एक नलकूप के 80 फीट गहरे कुएं में कूद गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

छात्रा को कूदते हुए एक विक्षिप्त बुद्धि वाले युवक ने उसे देख लिया, जिसके द्वारा शोर मचाने पर गांव के ग्रामीण इकट्ठे हो गए. परिजनों को सूचना दी गई, जिन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

Next Post

15 सीटों के लिए 16 दिसंबर को 6101 मतदान केंद्रों पर मतदान

Next Post
15 सीटों के लिए 16 दिसंबर को 6101 मतदान केंद्रों पर मतदान

15 सीटों के लिए 16 दिसंबर को 6101 मतदान केंद्रों पर मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d