रांची (रातू): थाना क्षेत्र के फन कैसल पार्क के समीप बाईक सवार अपराधियों ने चाकू से हमला कर छात्र से लेनोवो मोबाइल लूट कर फरार हो गए. जिससे छात्र आमट़ांड़ निवासी राजकुमार बैठा के बायां पीठ पर चोट आयी है. जिसका ईलाज सीएचसी रातू में कराया गया.
जानकारी के अनुसार, छात्र रानी बगीचा रातू में कंप्यूटर का क्लास कर साईकिल से अपने घर जा रहा था कि पार्क के समीप पीछे से एक बाईक पर सवार दो युवक सामने में आकर रुक गया तथा पुछा कि बिजुपाड़ा कितना दुर है. छात्र बताने लगा इसी बीच पीछे बैठा युवक मोबाइल छिनने लगा. मोबाईल छिनने का विरोध करने पर युवक ने चाकू से हमला कर मोबाइल छिन कर फरार हो गया.
इसी क्रम में अपराधी का मोबाइल वहीं गिर गया. जिसे पुलिस को सुपुर्द किया गया. इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है.

