BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मामूली विवाद में छात्र की हत्या

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
एसडीएम ने कीमती जमीन से हटवाया अवैध कब्जा
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां मामूली सी बात पर बाइक सवार युवकों ने 15 साल के छात्र की पीट-पीटकर उसकी जान ले ली. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों की बाइक ठेले से टकरा गई थी. इसी बात से नाराज आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.

ये मामला नोएडा फेस 2 इलाके का है. मृतक का नाम रोहित था और वो 8वीं कक्षा का छात्र था. रोहित ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी इलाके का रहने वाला था. रोहित अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अपनी मां के साथ सब्जी का ठेला लगाता था. बताया जा रहा है शुक्रवार को रोहित नया गांव इलाके में सब्जी बेच रहा था. बाइक पर सवार दो युवक उससे सब्जी लेने आए थे. इसी दौरान युवकों की बाइक रोहित के ठेले से लग गई. इसको लेकर रोहित और बाइक सवारों में बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि बाइक सवार रोहित को पीटने लगे. उस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया जिसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए.

दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के कुछ देर बाद रोहित अपने घर की तरफ जाने लगा. इसी दौरान दोनों आरोपी आए और डंडे से उसे पीटने लगे. डंडे से रोहित के सिर में चोटें आई. गंभीर हालत में रोहित को भंगेल में कम्युनिटी सेंटर में ले जाया गया, जहां से नोएडा जिला अस्पताल रेफर किया गया. रोहित की हालत और ज्यादा बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई.

दो आरोपी गिरफ्तार

वहीं, मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडा और बाइक को बरामद किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

को-ऑपरेटिव बैंक मामला: 38 करोड़ के घोटाले में पूर्व एजीएम गिरफ्तार

Next Post

अवैध संबंध में पति ने की पत्नी की हत्या

Next Post
ठगी करने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने पकड़ा

अवैध संबंध में पति ने की पत्नी की हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d