जमशेदपुर: को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्रों ने एग्जामिनेशन फॉर्म जमा करने के दौरान बिष्टुपुर इंडियन ओवरसीज बैंक में हो हंगामा किया. जहां हंगामा बढ़ता देख बिष्टुपुर पुलिस बैंक पहुंची और छात्रों को शांत कराया.
को-ऑपरेटिव कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाए जाने के कारण छात्रों के एग्जामिनेशन फॉर्म बिष्टुपुर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में लिए जा रहे हैं. जहां 19 दिसंबर लास्ट डेट होने के कारण हजारों की संख्या में छात्र लाईन में लगकर फॉर्म भरते नजर आए.
वहीं छात्रों ने बैंक प्रबंधन पर एग्जामिनेशन फॉर्म के लिए उचित व्यवस्था नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया.
इधर, को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्र आयुष कुमार ने बताया कि फॉर्म भरने के लिए 19 दिसंबर लास्ट डेट है और लेट फाइन के साथ 21 दिसंबर तक डेट है. ऐसे में छात्र लेट फाइन के साथ फॉर्म क्यों भरेंगे.
उन्होंने बताया कि बैंक के द्वारा मनमर्जी किया जा रहा है. कभी काउंटर बंद कर दिया जा रहा है तो कभी खोल दिया जा रहा है. ऐसे में छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
वहीं हो-हंगामा की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस दल बल के साथ बैंक पहुंची. जहां उन्होंने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया. साथ ही बैंक मैनेजर को छात्रों के लिए उचित व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया.
बैंक मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि तीन काउंटर छात्रों के लिए खोले गए हैं. कोशिश की जा रही है की और भी अलग से कुछ व्यवस्था की जाए ताकि इन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े.

