BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फांसी के फंदे से लटका मिला छात्र का शव

by bnnbharat.com
September 2, 2020
in समाचार
पांचवी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के बाबुपाड़ा मुहल्ले में  26 वर्षीय जयंत कुमार मंडल नामक बीटेक के एक छात्र का शव उसके ही घर में पंखे से फांसी का फंदा लटका मिला है.

दुमका शहर के बाबुपाड़ा मुहल्ले में मंगलवार देर शाम हुई इस आत्महत्या से संबंधित कमरे से कोई सुसाइडल नोट बरामद नहीं किया गया है. परिजनों के मुताबिक युवक दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक का अंतिम वर्ष का छात्र था.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि यंत कुमार घर का एकलौता संतान था. उसके पिता पवित्र कुमार मंडल रिटायर फौजी है और मां रेखा मंडल दुमका शहर के एक प्राथमिक मध्य विद्यालय में शिक्षिका है. 

युवक के पिता पवित्र मंडल  मंगलवार को किसी काम से बाहर निकले हुए थे और मां स्कूल गई थी. घर में युवक के अलावे उसकी बुढ़ी दादी थी. इसी बीच उसने अपने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता रिटायर फौजी पवित्र मंडल जब घर पहुंचे तो बेटे का शव फंदे से लटक रहा था.

उन्होंने किसी तरह रस्सी के फंदे से शव को उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. रिटायर फौजी ने तुरंत अपनी पत्नी एवं रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी. सभी रिश्तेदार घर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया.

परिजनों का कहना है कि युवक पहले पुणे में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था,पर तबीयत बिगड़ने के बाद उसे दुमका ले आये और कोलकाता में उसकी इलाज करायी. ठीक होने के बाद उसे दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला कराया गया था. वह बीटेक के अंतिम वर्ष में छात्र था.

युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे है. लोगों का कहना है कि घर में कोई चीज की कमी नहीं है. इसके बावजूद युवक ने खुदकुशी क्यों किया. एकलौता संतान होने के कारण वह सभी का चहेता था. इस घटना से घर में मातम पसर गया है.

नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पठन-पाठन शुरू करने के मसले पर अभिभावकों के सुझाव पर अमल हो: आलोक दूबे

Next Post

अवैध शराब की भट्ठियों पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार

Next Post
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

अवैध शराब की भट्ठियों पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d