BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छात्र-छात्राओं ने की कॉलेज में तालाबंदी

by bnnbharat.com
February 10, 2020
in समाचार
छात्र-छात्राओं ने की कॉलेज में तालाबंदी

छात्र-छात्राओं ने की कॉलेज में तालाबंदी

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी: खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज के मेन गेट पर आज छात्र-छात्राओं ने ताला जड़ दिया. मामला इण्टरमीडिएट की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं होने पर छात्र संगठन ने रोष व्यक्त करते हुए यह कदम उठाया है.

बता दें कि ऑनलाइन एडमिट कार्ड की पूरी जिम्मेवारी एक एजेंसी को दी गयी थी. बिरसा कॉलेज के अन्य सभी छात्रों का एडमिट कार्ड आ गया. लेकिन 24 छात्र -छात्राओं का एडमिट कार्ड पेंडिंग रह गया.

इस पूरे मामले को लेकर 30 जनवरी से ही छात्र एडमिट कार्ड नहीं मिलने की शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल और कॉलेज प्रबंधन से की लेकिन प्रिंसिपल का कहना है कि जैक को मामले की पूरी जानकारी दी गयी, लेकिन अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है.

उधर, कॉलेज के छात्र संगठनों ने कॉलेज प्रबंधन पर पूरा ठीकरा फोड़ते हुए गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया.

मामला को गंभीर होता देख खूंटी जिला प्रशासन ने कॉलेज परिसर में पुलिस बलों की तैनाती कर दी. वहीं मामले को तूल पकड़ता देख खूंटी अनुमंडल पदाधिकारी प्रणव पॉल ने कॉलेज में लॉ एंड आर्डर की जिम्मेवारी संभाल ली है.

छात्र -छात्राओं का कहना है कि जब तक कॉलेज प्रबंधन एडमिट कार्ड को लेकर लिखित जवाब नहीं देता है तब तक कॉलेज गेट बंद रहेगा. इस पूरे मामले को लेकर कॉलेज के छात्र -छात्राएं चार दिन पूर्व जिला प्रशासन से मिलकर मामले का कोई न कोई हल निकालने को लेकर मुलाकात की थी.

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन 24 छात्र -छात्राओं के एडमिट कार्ड पेंडिंग मामले का जिम्मेवार कौन है?
कॉलेज प्रबंधन,
कंप्यूटर एजेंसी,
जैक या
फिर खुद छात्र -छात्राएं —

सभी इस पूरे मामले पर एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ने में लगे हैं, लेकिन अब यह पूरा मामला कहीं न कहीं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता हुआ दिखाई पड़ रहा है.

तालाबन्दी के पांच घण्टे बाद खूंटी बिरसा कॉलेज तालाबन्दी मामले में जिले के उपायुक्त सूरज कुमार और एस पी आशुतोष शेखर पहुंचे बिरसा कॉलेज, एडमिट कार्ड पेंडिंग मामले में छात्रों से वार्त्ता की. वार्त्ता के बाद छात्र संगठन के लोगों ने ताला खोला और बन्दी वापस ले ली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देना सरकार की प्राथमिकता: बन्ना गुप्ता

Next Post

“गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बदसलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है” : केजरीवाल

Next Post
“गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बदसलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है” : केजरीवाल

"गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बदसलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है" : केजरीवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d