BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छात्र ना हो परेशान, ऑनलाइन एग्जाम की करें तैयारी: HRD मंत्री

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
छात्र ना हो परेशान, ऑनलाइन एग्जाम की करें तैयारी: HRD मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ने रविवार को आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर भावी परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा कि बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस मुश्किल हालात में स्कूल बंद हैं लेकिन ऑनलाइन क्लासेज चल रहे हैं. बच्चे इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं.

मानव संसाधन मंत्री ने कहा, अभिभावकों के लिए शैक्षणकि कैलेंडर जारी किया गया है. अभिभावक किस तरह ऑनलाइन पढ़ा सकते हैं, उन्हें देखना चाहिए. ऑनलाइन कैलेंडर का फायदा यह है कि स्कूल बंद हैं तो उन्हें नहीं लगेगा कि उनका बच्चा नहीं पढ़ सकेगा.

निशंका ने कहा, एनसीआरटी ने वैकल्पिक पाठ्यक्रम जारी किया है. उच्च शिक्षा का भी कैलेंडर जारी किया है. जिन क्षेत्रों में क्लास शुरू नहीं होता है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी गई है. जहां परीक्षाएं पूरी नहीं हो पाई हैं, उनके लिए भी व्यवस्था की गई है.

जिन छात्रों के हाईस्कूल पेपर रह गए हैं, जैसे ही स्थिति ठीक होगी, परीक्षा की घोषणा कर दी जाएगी. कॉपी जांच भी शुरू कर दी जाएगी, जो बाकी रह गई है.

मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा, कक्षा एक से 8 तक के छात्रों को प्रमोट किया गया है. 12वी कक्षा की कुछ परीक्षाएं बाकी हैं, इसे देखते हुए कॉपियों की जांच की लगातार कोशिश जारी है. बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है. पाठ्यपुस्तकें भी पहुंचाना शुरू कर दिया. अब राज्यों के हाथ में है कि वे पुस्तकों की दुकानें कैसे खोलें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पुस्तकों की बिक्री शुरू हो.

निशंक ने कहा, मौजूदा हालात पर मैंने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों से बात की है. छात्रों से कहना चाहता हूं कि परेशान न हों, ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं, जैसे ही स्थिति बेहतर होगी, उन्हें वापस बुलाया जाएगा ताकि वे आगे की तैयारी कर सकें. अभी जरूरी है कि जल्दी से जल्दी कॉपियों की जांच कराई जाए और छात्रों के रिजल्ट घोषित किए जाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार, 1326 की मौत, 11010 हुए ठीक

Next Post

सामाजिक दूरी के साथ, यह एकजुटता का है समय

Next Post
सामाजिक दूरी के साथ, यह एकजुटता का है समय

सामाजिक दूरी के साथ, यह एकजुटता का है समय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d