रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने युवा छात्र नेता सह अध्यक्ष, मारवाड़ी महाविद्यालय छात्र संघ जमाल गद्दी के नेतृत्व में आज लॉज हॉस्टल एवं निजी किराए के मकान में रह रहे छात्र छात्राओं के साथ हो लॉकडाउन अवधि के रेंट वसूली रूपी मानशिक प्रताड़ना एवं कोरोना महामारी के काल में आर्थिक रूप से टूट चुके छात्र छात्र छात्राओं के साथ हो रहे आर्थिक दोहन के खिलाफ मोराबादी मैदान स्थित राष्ट्र पिता एवं देश में अहिंसावादी आंदोलनों के जनक महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप एक दिवसीय धरना दिया.
आज इस आंदोलन में शामिल छात्र छात्राओं ने शांतिपूर्ण ढंग से इस भयावह परिस्थिति एवं राँची में बहुसंख्यक अवैध रूप से संचालित हो रहे लॉज होस्टल एवं किराये के मकानमालिकों के एसोसिएशन के तानाशाही फैसले एवं छात्र छात्राओं के स्वघोषित अध्यक्ष बनकर छात्र छात्राओं के भावनाओं का सौदा करने वाले छात्र नेताओं के खिलाफ आवाज बुलंद किया.
छात्र छात्राओं का प्रतिनिधित्व कर रहे आजसू के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा कि हर तरफ से छात्र छात्राओं को शोषित करने की तैयारी हो रही है.
विदित हो कि लॉकडाउन से ठीक पहले जिला प्रसाशन एवं मकानमालिकों ने संयुक्त रूप से सभी को लॉज होस्टल, किराये के मकान आदि को खाली करने का निर्देश दिया था. जिसमें बहुसंख्यक ऐसे छात्र छात्राएं भी शामिल थी, जिन्हें आदेश से बाध्य होकर अपने घर जाना पड़ा था.
अब उस आदेश को दरकिनार कर छात्र छात्राओं से रेंट वसूली के प्रयास हो रहे है. वैसे बहुसंख्यक छात्र छात्राएं जिन्हें मजबूरीवश लॉज होस्टल छोड़ कर जाना पड़ा से किराया मांगना अनैतिक है.

